Redmi Note 15 5G भारत में लॉन्च, 108MP कैमरा और कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश, जानें कीमत और फीचर्स
नई दिल्ली: शाओमी के सब-ब्रैंड रेडमी ने अपनी लोकप्रिय नोट सीरीज का नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन नोट सीरीज का सबसे स्लिम और लाइटवेट मॉडल है, जिसमें आकर्षक डिजाइन और दमदार फीचर्स शामिल हैं।
Redmi Note 15 5G में 6.77 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले TÜV ट्रिपल सर्टिफाइड है और आंखों पर कम दबाव डालता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर:
फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 चिपसेट लगा है। यह एंड्रॉयड 15 पर आधारित Xiaomi Hyper 2 OS पर चलता है। कंपनी ने फोन के लिए 4 OS अपग्रेड्स और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है। डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस साउंड, AI कॉल नॉइज़ रिडक्शन और IR रिमोट कंट्रोल जैसी खूबियां भी दी गई हैं।
&nb...










