चीन के दांव से अमेरिकी कंपनियों की टेंशन बढ़ेगी: TikTok ने बिना विज्ञापन वाला फ्री PineDrama ऐप लॉन्च किया
नई दिल्ली: TikTok बनाने वाली चीनी कंपनी बाइटडांस ने नया ऐप PineDrama लॉन्च किया है। इस ऐप में यूजर्स फ्री में शॉर्ट ड्रामा और सीरियल्स देख सकते हैं, और सबसे खास बात यह कि इसमें कोई विज्ञापन नहीं आएगा। यह ऐप 1 मिनट के छोटे एपिसोड के फिक्शन शो पेश करता है, जो कम समय में अच्छी कहानियां देखने के शौकीनों के लिए बेहद उपयोगी है।
ऐप का खास फीचर
PineDrama ऐप में iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, और फिलहाल यह केवल अमेरिका और ब्राजील में लॉन्च किया गया है। ऐप में मौजूद माइक्रोड्रामा यानी छोटे-छोटे फिक्शन शो के हर एपिसोड का समय सिर्फ 1 मिनट है।
यूजर अपनी पसंद के अनुसार वीडियो देख सकते हैं। ऐप का ‘Discover’ टैब यूजर को ड्रामा को ‘All’ या ‘Trending’ कैटेगरी में बांटकर पेश करता है। इसके अलावा यूजर की पसंद के हिसाब से नए वीडियो लगातार दिखाई देते हैं। इसमें थ्...










