QR कोड स्कैन कर 10 हजार रुपये का झांसा, UPI ने दी चेतावनी – “मैं मूर्ख नहीं”
नई दिल्ली: डिजिटल पेमेंट के दौर में स्कैम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल ही में UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) ने लोगों को फेस्टिव ऑफर स्कैम से आगाह किया है। इसके तहत लोगों को झांसा दिया जाता है कि QR कोड स्कैन करें, पिन डालें और 10 हजार रुपये आपके बैंक अकाउंट में आ जाएंगे।
UPI ने स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई ऑफर वास्तविक नहीं है। UPI पिन केवल पैसे भेजने के लिए होता है, पाने के लिए इसका उपयोग नहीं किया जाता। अगर कोई व्यक्ति आपसे QR कोड स्कैन कराने के बाद पिन मांगता है, तो वह स्कैम है।
UPI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (X अकाउंट) पर एक वीडियो भी पोस्ट किया। इस वीडियो में अभिनेता पंकज त्रिपाठी सब्जी वाले को फेस्टिव ऑफर के झांसे में फंसने से रोकते हैं। सब्जी वाला कहता है, “UPI पिन डालूंगा तो पैसा झट से आएगा नहीं, झट से कट जाएगा। मैं मूर्ख नहीं हूं।”
UPI न...









