किसानों की किस्मत बदलने के लिए बजट में लॉन्च हुआ ‘भारत विस्तार’ AI प्लेटफॉर्म
नई दिल्ली: बजट 2026 में सरकार ने किसानों के लिए एआई से लैस प्लेटफॉर्म ‘भारत विस्तार’ (Bharat Vistaar) लॉन्च किया है। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म किसानों का सच्चा डिजिटल साथी बनेगा, जो उन्हें मौसम, मिट्टी की सेहत, फसल की देखभाल और सरकारी योजनाओं की जानकारी उनकी अपनी भाषा में देगा।
किसानों को मिलेगी अपनी भाषा में एक्सपर्ट सलाह‘भारत विस्तार’ का पूरा नाम Virtually Integrated System to Access Agricultural Resources है। यह प्लेटफॉर्म एग्री-स्टैक पोर्टल और ICAR के डेटा से जुड़ा होगा। इससे किसान मौसम और कृषि संबंधित जानकारी को आसानी से समझ पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले से ही बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 4,000 कर्मचारी इस AI चैटबॉट का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा, ताकि किसान बुवाई से लेकर कटाई तक डेटा आधारित निर्णय ले सकें।
योजनाओं तक आसान पहुंचइस प्लेटफॉर्म के जरि...










