मक्का बेचकर लौटे किसान ने भाइयों से पैसे छिपाने को रची झूठी कहानी, अब खुद जाएगा जेल
खंडवा: जिले के पंधाना थाना क्षेत्र में सामने आई एक कथित लूट की वारदात कुछ ही घंटों में फर्जी साबित हो गई। चार महीने की मेहनत से उगाई गई मक्का की फसल बेचकर लौट रहे एक किसान ने अपने ही भाइयों से पैसे छिपाने के लिए खुद के साथ लूट की झूठी कहानी गढ़ दी। हालांकि पुलिस की सतर्कता और गहन जांच के आगे यह नाटक ज्यादा देर तक नहीं चल सका और किसान ने आखिरकार अपना जुर्म कबूल कर लिया।
मिर्च पाउडर डालकर रचा लूट का ड्रामा
पुलिस के अनुसार ग्राम कोहदड़ निवासी किसान टंट्या पिता काशीराम बारेला ने गुरुवार रात करीब 9:30 बजे अपने भाइयों को फोन कर बताया कि खंडवा से मक्का बेचकर लौटते समय रेलवे मोरी के पास तीन–चार अज्ञात बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। किसान ने दावा किया कि बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उससे 1 लाख 50 हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए।
दर्द, भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल
किसान ने...










