राजस्थान में भाजपा सरकार के दो साल पूरे15 दिसंबर से चलाएगी घर-घर अभियान, उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की बड़ी तैयारी
राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर संगठन और सरकार ने राज्यभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान की तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 दिसंबर से शुरू होने वाला यह विशेष कार्यक्रम पूरे 15 दिनों तक चलेगा, जिसमें पार्टी सरकार के विकास कार्यों, नई योजनाओं और उपलब्धियों को डोर-टू-डोर कैंपेन के माध्यम से हर घर तक पहुँचाएगी।
सीएम ने दिए जनता से जुड़े रहने के निर्देश
रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों और भाजपा विधायकों से कहा कि हर जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह है, इसलिए सभी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार प्रवास करें, जनसमस्याओं को सुनें और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें।उन्होंने बताया कि पिछले दो बजटों में राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों का प्रावधान किया गया है। सीएम ने कहा कि जनता...










