मां-पिता मुझे माफ करना… धोखे ने छीन ली संजना की जिंदगी नोटबुक में दबी रह गई ‘सीक्रेट लव स्टोरी’, दौसा में होनहार छात्रा की आत्महत्या से गांव स्तब्ध
दौसा।राजस्थान के दौसा जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सपनों से भरी एक युवा जिंदगी प्रेम में मिले कथित धोखे की भेंट चढ़ गई। बैजूपाड़ा थाना क्षेत्र के लोटवाड़ा गांव में बीए फाइनल ईयर की 22 वर्षीय छात्रा संजना ने अपने ही कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पीछे रह गई एक नोटबुक, जिसके पन्नों पर दर्द, पछतावा और टूटे भरोसे की कहानी लिखी मिली।
दादा-दादी के साथ रहकर गढ़ रही थी भविष्य
संजना पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर थी। वह गांव में अपने दादा-दादी के पास रहकर स्नातक की पढ़ाई कर रही थी, जबकि उसके माता-पिता गुरुग्राम में मजदूरी कर बेटी के उज्ज्वल भविष्य के सपने संजोए हुए थे। किसी ने भी नहीं सोचा था कि मेहनत और उम्मीदों के बीच पल रही यह बेटी इस तरह खामोशी से दुनिया छोड़ जाएगी।
नोटबुक में मिला माफीनामा, छलका मन का दर्द
पुलिस को घटनास्थल से संजना की एक नोटबुक मिली ...










