जबलपुर के सिहोरा में तनाव के बाद सख्त एक्शन
जबलपुर, 21 फरवरी। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा कस्बे में गुरुवार रात मंदिर में आरती और मस्जिद में तरावीह की नमाज के दौरान लाउडस्पीकर को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पथराव और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अब तक 49 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
आजाद चौक बना तनाव का केंद्र
घटना सिहोरा के आजाद चौक क्षेत्र में हुई, जो दोनों समुदायों के धार्मिक स्थलों के कारण संवेदनशील माना जाता है। विवाद बढ़ने पर भीड़ ने पथराव किया और कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख 12 थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। रात में ही पूरे इलाके की बैरिकेडिंग कर अनावश्यक आवाजाही रोक दी गई।
ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की। ड्रोन कै...










