झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 मेयर प्रत्याशियों पर प्रचार खर्च की सख्त सीमा तय
झारखंड में नगर निकाय चुनावों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने न केवल चुनाव की तारीखें घोषित की हैं, बल्कि उम्मीदवारों के चुनावी प्रचार पर खर्च की सीमा भी तय कर दी है।
राज्य के 48 शहरी निकायों में 23 फरवरी को मतदान होगा, जिसमें कुल 43,33,574 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 22,07,203 पुरुष, 21,26,227 महिलाएं और 144 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
चुनाव में मतदाता 9 नगर निगमों में मेयर, 20 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए वोट देंगे। इसके अलावा कुल 1,087 वार्ड पार्षदों का चुनाव भी होगा।
राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने बताया कि मतदान के लिए 4,304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जो 2,129 भवनों में स्थापित होंगे, ताकि सभी मतदाताओं को मतदान में आसानी हो।
मेयर और प्रत्याशियों पर खर्च की सख्त सीमानिर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों के च...










