झारखंड: खतरनाक नक्सली ठेगन मियां की तलाश में चप्पा-चप्पा छान रही पुलिस
झारखंड और बिहार की पुलिस प्रतिबंधित माओवादी संगठन (सीपीआई–माओवादी) के खतरनाक कमांडर ठेगन मियां की तलाश में जुटी हुई है। पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के घंघरी का रहने वाला ठेगन मियां ऑटोमेटिक हथियारों से लैस है और कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा है। वह 15 लाख रुपये के इनामी माओवादी नितेश यादव के दस्ते में कमांडर है।
पलामू पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक, ठेगन मियां पर जिले में आधा दर्जन से अधिक नक्सली हमलों को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है और ठेगन मियां के खिलाफ इनाम घोषित करने का प्रस्ताव तैयार किया है।
पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि पुलिस लगातार नक्सलियों से आत्मसमर्पण करने की अपील कर रही है। ठेगन मियां सन 2018 से सक्रिय है और पहली बार उसका नाम महूदंड रोड पर हुई आगजनी की घटना के बाद सामने आया था। वह कई मुठभेड़ों में भी ...









