Wednesday, March 4

Bihar

‘अध्यक्ष महोदय’! सांसद लवली आनंद ने सीएम नीतीश कुमार से रखीं शिवहर जिले के लिए प्रमुख मांगें
Bihar, State

‘अध्यक्ष महोदय’! सांसद लवली आनंद ने सीएम नीतीश कुमार से रखीं शिवहर जिले के लिए प्रमुख मांगें

शिवहर/सीतामढ़ी: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ पर हैं। इस दौरान उन्होंने आज शिवहर और सीतामढ़ी के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान शिवहर की सांसद लवली आनंद ने जिले के विकास और जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। मेजरगंज–मीनापुर ‘सैनिक पथ’ को स्टेट हाईवे का दर्जा दें सांसद लवली आनंद ने मुख्यमंत्री को ‘अध्यक्ष महोदय’ कहकर संबोधित किया और मेजरगंज से मीनापुर तक जाने वाले ‘सैनिक पथ’ को स्टेट हाईवे का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने इसके चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया, ताकि आवाजाही सुगम और सुरक्षित हो सके। बागमती नदी पर नए पुलों का निर्माण उन्होंने बागमती नदी के तटबंधों पचनौर और नरोरा पर नए पुलों के निर्माण का आग्रह किया, ताकि स्थानीय लोगों को नदी पार करने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिल सके। ...
बिहार: नालंदा में 8 नीलगायों का शूटरों ने किया सफाया, किसानों को मिली राहत
Bihar, State

बिहार: नालंदा में 8 नीलगायों का शूटरों ने किया सफाया, किसानों को मिली राहत

    नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में वन विभाग की ओर से तैनात शूटरों ने आठ नीलगायों को मार गिराया। यह कदम किसानों की फसलों को लगातार हो रहे नुकसान को देखते हुए उठाया गया। जिले के किसानों ने वर्षों से अपने खेतों की रखवाली की, लेकिन नीलगायों के झुंड फसलों को पल भर में बर्बाद कर देते थे। नीलगायों की बढ़ती संख्या से किसानों पर संकट सोनसा पंचायत और आसपास के क्षेत्रों में नीलगायों की संख्या तेजी से बढ़ी है। रात के समय झुंड बनाकर खेतों में प्रवेश करने वाली ये नीलगायें गेहूं, मसूर, धनिया और सरसों जैसी तैयार फसलों को चर डालती हैं। भारी शरीर के कारण ये फसलों को रौंद भी देती हैं। पिछले कुछ महीनों में जिले की कई पंचायतों में लगभग 700 एकड़ फसल नीलगायों के कारण बर्बाद हो चुकी है, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। प्रशासन ने किया विशेष अभियान किसानों की लगातार शिकायतों के बाद जिला ...
बिहार में विकास का हाइब्रिड मॉडल: मंत्रियों के साथ ‘सुपर पावर’ अफसरों को भी मिला जिलों का प्रभारी पद
Bihar, State

बिहार में विकास का हाइब्रिड मॉडल: मंत्रियों के साथ ‘सुपर पावर’ अफसरों को भी मिला जिलों का प्रभारी पद

पटना: बिहार सरकार ने प्रदेश में विकास कार्यों की गति तेज करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे धरातल पर लागू करने के लिए एक हाइब्रिड मॉडल अपनाया है। इसके तहत अब न केवल जिले के प्रभारी मंत्री, बल्कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी—अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी—भी जिलों के प्रभारी बनाए गए हैं। सरकार का लक्ष्य नौकरशाही और राजनीतिक नेतृत्व के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर योजनाओं की प्रभावी निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। इसी दिशा में पुरानी व्यवस्थाओं को समाप्त कर नई अधिसूचना जारी की गई है। सम्राट चौधरी को पटना की कमान इस नई व्यवस्था के तहत सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दी गई है। वे राजधानी पटना के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं। राज्य के अन्य कद्दावर मंत्रियों को भी अलग-अलग जिलों का प्रभारी बनाया गया है। इन मंत्रियों का मुख्य कार्य जिला कार्यक्रम कार...
पार्टी चलाना कोई दाल-भात का कौर नहीं: 52 के अखिलेश और 36 के तेजस्वी, विरासत कभी-कभी बन जाती है बोझ
Bihar, State

पार्टी चलाना कोई दाल-भात का कौर नहीं: 52 के अखिलेश और 36 के तेजस्वी, विरासत कभी-कभी बन जाती है बोझ

पटना: विरासत मिलना हमेशा आसान नहीं होता। पार्टी की कमान संभालना किसी नए नेता के लिए उतना सरल नहीं जितना लगता है। अक्सर नए नेता की तुलना उसके संस्थापक से की जाती है, और यही तुलना उनकी नाकामी का सबसे बड़ा कारण बन सकती है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के उदाहरण से यह बात साफ है। अखिलेश यादव ने विदेश में पढ़ाई के बाद राजनीति में कदम रखा, लेकिन अपने पिता मुलायम सिंह यादव की पार्टी को आशानुसार नहीं चला पाए। परिणामस्वरूप समाजवादी पार्टी कमजोर हुई और भाजपा लगातार दो बार सत्ता में आई। अब चर्चा है कि लालू यादव की पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), की कमान उनके पुत्र तेजस्वी यादव को सौंपी जा सकती है। हालांकि, केवल पुत्र होने के कारण किसी भी पार्टी को संभालना पर्याप्त नहीं होता। तेजस्वी यादव को उनके पिता लालू यादव की क्षमता, अनुभव और राजनीतिक कौशल के सामने कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लालू...
सीतामढ़ी से समृद्धि यात्रा LIVE: मां सीता मंदिर से बदल जाएगी पूरे इलाके की सूरत, जानिए अपडेट्स
Bihar, State

सीतामढ़ी से समृद्धि यात्रा LIVE: मां सीता मंदिर से बदल जाएगी पूरे इलाके की सूरत, जानिए अपडेट्स

सीतामढ़ी: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी महत्वाकांक्षी ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत आज सीतामढ़ी और शिवहर जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों जिलों के लिए कुल 600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनता के साथ सीधे संवाद के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जमीन पर स्थिति जानना और विकास की गति को और तेज करना है। 12.38 बजे: माता सीता मंदिर का जिक्र पुनौरा धाम में बन रहे मां सीता मंदिर को उपलब्धि बताते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि इससे पूरे क्षेत्र का विकास होगा। इस परियोजना के लिए करोड़ों रुपये का बजट आवंटित किया गया है। साथ ही, उन्होंने बाढ़ नियंत्रण के लिए चल रहे कार्यों की जानकारी भी साझा की। 12.30 बजे: उद्योगों के विकास की घोषणाएं मुख्यमंत्री ने राज्य में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी करने के लक्ष्य का जिक्र किया। इसके लिए...
समृद्धि यात्रा LIVE: सीतामढ़ी और शिवहर को सौगात दे रहे CM नीतीश, जानिए ताजा अपडेट्स
Bihar, State

समृद्धि यात्रा LIVE: सीतामढ़ी और शिवहर को सौगात दे रहे CM नीतीश, जानिए ताजा अपडेट्स

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी महत्वाकांक्षी ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत आज सीतामढ़ी और शिवहर जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री इन दोनों सीमावर्ती जिलों में कुल 600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। समृद्धि यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनसंवाद के जरिए सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानना और विकास को रफ्तार देना है। सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न केवल करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात दी, बल्कि अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया। इसके साथ ही, वे जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से सीधे जनता से जुड़े और उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना। सरकार का यह कदम सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और जनकल्याणकारी योजनाओं को मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस यात्रा से विकास र...
बांका की राजनीति में बड़ा ‘खेला’: सांसद गिरधारी यादव पर नीतीश कुमार का ‘होम्योपैथिक’ एक्शन
Bihar, State

बांका की राजनीति में बड़ा ‘खेला’: सांसद गिरधारी यादव पर नीतीश कुमार का ‘होम्योपैथिक’ एक्शन

  पटना/बांका: बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'होम्योपैथिक इलाज' शैली एक बार फिर चर्चा में है। इस बार निशाने पर जदयू सांसद गिरधारी यादव हैं। राजनीतिक गलियारों में यह माना जा रहा है कि जदयू पार्टी के भीतर उनकी पकड़ धीरे-धीरे कमजोर की जा रही है और इसका असर हाल ही में हुए मंदौर महोत्सव सह बौसी मेला में दिखा। मेला के उद्घाटन समारोह में सांसद गिरधारी यादव ने अध्यक्षता की, लेकिन जैसे ही उनका भाषण शुरू होना था, कई एनडीए और जदयू के विधायक मंच छोड़कर चले गए। बेलहर के विधायक मनोज यादव, घोरैया के विधायक मनीष कुमार, आर अमरपुर के जयंत राज और बीजेपी के राम नारायण मंडल व पूरन लाल टुडू भी कार्यक्रम से बाहर हो गए। इसके बाद गिरधारी यादव के समर्थकों को छोड़कर पांडाल लगभग खाली हो गया। विधायकों के बहिष्कार का कारण: राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह व्यवहार सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ एक ...
औरंगाबाद: मंत्री दीपक प्रकाश ने रात में टॉर्च लेकर किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण
Bihar, State

औरंगाबाद: मंत्री दीपक प्रकाश ने रात में टॉर्च लेकर किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण

औरंगाबाद: बिहार सरकार की समृद्धि यात्रा के दौरान राज्य के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने रविवार रात को अचानक टॉर्च लेकर पंचायत सरकार भवन के निर्माण का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अंधेरे में टॉर्च की रोशनी में भवन निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति और मानकों का बारीकी से जायजा लिया। मंत्री दीपक प्रकाश दो दिवसीय दौरे पर औरंगाबाद पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन ग्रामीण प्रशासन की रीढ़ है और इसका निर्माण मजबूत, टिकाऊ और निर्धारित समय सीमा में पूरा होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी करने और किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। मंत्री ने कहा कि वे पूरे राज्य का भ्रमण करके जारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जान रहे हैं और इसी...
बिहार में लाइब्रेरियन भर्ती पर ब्रेक नए पद सृजन तक थमी प्रक्रिया, उम्मीदवारों को करना होगा लंबा इंतजार
Bihar, State

बिहार में लाइब्रेरियन भर्ती पर ब्रेक नए पद सृजन तक थमी प्रक्रिया, उम्मीदवारों को करना होगा लंबा इंतजार

पटना। बिहार के स्कूलों में लाइब्रेरियन की नियुक्ति का इंतजार कर रहे हजारों युवाओं को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। राज्य सरकार ने फिलहाल इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। इसके चलते लाइब्रेरी साइंस में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल कर चुके अभ्यर्थियों को अब नियुक्ति के लिए और लंबा इंतजार करना पड़ेगा। शिक्षा विभाग के निर्देश पर बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, नए सिरे से पदों के सृजन के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। स्कूल बढ़े, पद वहीं के वहीं दरअसल, शिक्षा विभाग ने पहले जिलों से उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त लाइब्रेरियन पदों की जानकारी मांगी थी। विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मिली रिपोर्ट के अनुसार, करीब 4500 पद खाली बताए गए थे। यह आंकड़ा वर्ष 2010 में सृजित पदों के आधार पर था,...
हाईवे पर ई-रिक्शा पर ब्रेक पटना समेत पूरे बिहार में नेशनल व स्टेट हाईवे पर प्रतिबंध, ‘जुगाड़’ वाहनों पर भी रोक
Bihar, State

हाईवे पर ई-रिक्शा पर ब्रेक पटना समेत पूरे बिहार में नेशनल व स्टेट हाईवे पर प्रतिबंध, ‘जुगाड़’ वाहनों पर भी रोक

पटना। सड़क सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। राज्य के राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर अब ई-रिक्शा का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। परिवहन विभाग ने जिला परिवहन अधिकारियों को आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से इस पाबंदी को लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से राज्य के करीब 10 हजार किलोमीटर लंबे हाईवे नेटवर्क पर ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार के लिए बने हाईवे पर धीमी गति से चलने वाले ई-रिक्शा दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहे हैं। पटना के इन प्रमुख मार्गों पर लागू होगा प्रतिबंध पटना जिले में यह रोक खास तौर पर प्रमुख और व्यस्त मार्गों पर लागू की गई है। इनमें— न्यू बाईपास बिहटा–सरमेरा रोड पटना–गय...