बिहार पंचायत चुनाव 2026: नए आरक्षण रोस्टर के साथ बदल जाएगी पूरी तस्वीर, मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा ऐलान
औरंगाबाद: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को निष्पक्ष, स्वच्छ और पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम कदम उठाने की तैयारी की है। इस संबंध में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने औरंगाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विस्तृत जानकारी दी।
बोगस मतदान और दोबारा वोटिंग पर रोक
मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि इस बार चुनाव में बोगस मतदान और दोबारा वोटिंग पूरी तरह रोकने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के दौरान विशेष तकनीक से लैस कैमरों के माध्यम से किसी भी मतदाता द्वारा पुनः मतदान करने की कोशिश तुरंत पकड़ी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि यह तकनीक दोबारा मतदान की पूरी संभावना को समाप्त कर देगी।
हिंसा और अनुशासन पर नियंत्रण
दीपक प्रकाश ने यह भी स्पष्ट किया कि नई तकनीक के उपयोग से चुनाव के दौरान होने वाली हिंसक घटनाओं पर प्रभ...










