बिहार में सत्ता की नई (पुरानी) तिकड़ी: नीतीश कुमार फिर सीएम, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री
पटना, 19 नवंबर 2025: बिहार में सत्ता के शिखर पर पुरानी तिकड़ी ही एक बार फिर सत्ता में लौट रही है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने विधायक दल के नेता के रूप में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से चुना है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने विधायक दल के नेता और उपनेता के रूप में क्रमशः सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को चुना है। इसके साथ ही यह तय हो गया कि नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। अनुमान है कि समारोह में लाखों आम जनता भी शामिल होंगी।
बीजेपी के...










