बिहार की सियासत में आधी रात की कहानी: लालू ने नीतीश का खेल बिगाड़ा, फंसे मनमोहन सिंह
पटना, 26 नवंबर 2025: बिहार की राजनीति में 2005 का वह विवाद आज भी याद किया जाता है, जब नीतीश कुमार और रामविलास पासवान सरकार बनाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन लालू यादव ने खेल बिगाड़ दिया। नीतीश कुमार ने इसे कांग्रेस के 'लालूकरण' का उदाहरण बताते हुए आरोप लगाया था कि उनके इशारे पर केंद्र सरकार और राज्यपाल ने रातों-रात बिहार विधानसभा भंग कर दी थी।
संयोग और दबाव:फरवरी 2005 के विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। राजद को 75, जदयू को 55, भाजपा को 37, लोजपा को 29 और कांग्रेस को 10 सीटें मिलीं। राष्ट्रपति शासन के दौरान भी सरकार बनाने की कोशिशें जारी थीं।
लेकिन मई 2005 में जब नीतीश कुमार और रामविलास पासवान सरकार बनाने को तैयार हुए, तभी लालू यादव सक्रिय हो गए। तत्कालीन रेल मंत्री लालू यादव ने केंद्र की मनमोहन सिंह सरकार और राज्यपाल बूटा सिंह पर दबाव डालकर विधानसभा भंग करने का ...










