विजय हजारे ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह ने किया सरप्राइज, अचानक नेट्स पर पहुंचे
अहमदाबाद/नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, जो इस समय विजय हजारे ट्रॉफी में नहीं खेल रहे हैं, ने सभी को चौंका दिया। सोमवार को वह गुजरात कॉलेज ग्राउंड, अहमदाबाद में नेट प्रैक्टिस के लिए अचानक पहुंचे।
बीसीसीआई ने भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ियों को कम से कम दो मैच खेलने का निर्देश दिया है, लेकिन बुमराह इस लिस्ट में नहीं हैं। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के करीब आने के कारण उनका फिट रहना बेहद जरूरी है। पिछले विश्व कप में बुमराह ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी मिला था।
नेट्स पर बुमराह की प्रैक्टिस
रिपोर्ट्स के अनुसार, जसप्रीत बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में आराम दिया जाएगा, जबकि उन्हें 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। आराम के बावजूद बुमराह खेल से दूर नहीं...










