स्मृति मंधाना और मेग लेनिंग मैनचेस्टर सुपर जॉयंट्स में ओपनिंग करेंगी, गेंदबाजों की छुट्टी!
नई दिल्ली, 16 जनवरी: भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना इंग्लैंड की द हंड्रेड (The Hundred) टी20 लीग में खेलेंगी। मंधाना को मैनचेस्टर सुपर जॉयंट्स ने साइन किया है, जो RPSG ग्रुप की टीम है। RPSG ग्रुप के मालिक चर्चित बिजनेसमैन संजीव गोयनका ही आईपीएल की लखनऊ सुपर जायंट्स और साउथ अफ्रीका की एसए20 लीग की डरबन सुपर जायंट्स टीम के भी मालिक हैं।
इस सीजन में मंधाना के साथ टीम में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और पूर्व वर्ल्ड कप विजेता मेग लेनिंग भी शामिल हैं। दोनों ही द हंड्रेड में ओपनिंग करेंगी और गेंदबाजों के लिए पिच पर मुश्किलें बढ़ा देंगी।
WPL की कट्टर प्रतिद्वंद्वी अब साथ में
स्मृति मंधाना और मेग लेनिंग वर्तमान में WPL 2026 में आमने-सामने हैं। मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तान हैं, जबकि लेनिंग यूपी वॉरियर्ज (UPW) की कप्तान हैं। WPL में जहां दोनों की टक्कर ट्रॉफी के लिए है, वहीं द हंड्...










