श्रेयंका पाटिल की पंजा खोलती गेंदबाज़ी, आरसीबी ने गुजरात जायंट्स पर दर्ज की जीत की हैट्रिक
नवी मुंबई।
विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का विजय रथ थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 32 रनों से जीत दर्ज की और लगातार तीसरी जीत के साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। इस जीत की नायिका रहीं युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल, जिन्होंने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए पांच विकेट झटके।
डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी मैदान पर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 182 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। पारी की शुरुआत आक्रामक रही और पहले ही ओवर में टीम ने 23 रन बटोर लिए। हालांकि, इसके बाद गुजरात की गेंदबाज़ी ने वापसी की और आरसीबी ने 43 रन तक चार विकेट गंवा दिए।
राधा-ऋचा की शतकीय साझेदारी से संभली आरसीबी
मध्यक्रम में राधा यादव और ऋचा घोष ने मोर्चा संभालते हुए 66 गेंदों में 105 रनो...








