टी20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान की टीम घोषित, लेकिन टूर्नामेंट में भाग लेने पर संदेह
लाहौर: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है, लेकिन टीम की तैयारियाँ फिलहाल होल्ड पर हैं। बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के विरोध में पाकिस्तान ने बॉयकॉट की चेतावनी दी थी, जिस पर आईसीसी ने कड़ा ऐतराज जताया और फटकार लगाई।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का कहना है कि टीम घोषित होने का मतलब टूर्नामेंट में भाग लेना तय नहीं है। अंतिम निर्णय पाकिस्तान सरकार करेगी और PCB उसी के अनुसार टीम को भेजेगा।
5 अहम बातें:
टीम घोषित होने के बाद प्लेयर्स से मुलाकात:
PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने लाहौर में प्लेयर्स और हेड कोच माइक हेसन से मुलाकात की। नकवी ने स्पष्ट कहा कि टीम का चयन टूर्नामेंट में भागीदारी की गारंटी नहीं है।
सरकार के संकेत का इंतजार:
नकवी ने बताया कि टीम में चयन का मतलब टूर्नामेंट खेल...









