IND vs SA: टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने किया भारी जोखिम, क्या भारत की जीत तय समझें?
कोलकाता (NBT NEWS DESK)। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अहम मुकाबले में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच शुरू हो गया है। मेहमान टीम साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, जो उनके लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है। वहीं, भारतीय टीम को ऋषभ पंत की वापसी से मजबूती मिली है।
पंत की वापसी से टीम इंडिया को लाभ:विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट से उबरकर टीम में लौटे हैं। इंग्लैंड दौरे के दौरान पंत को चोट के कारण बीच में ही टीम छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद वे वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनकी वापसी से भारतीय टीम की बल्लेबाजी और अनुभव दोनों में बढ़ोतरी हुई है।
साउथ अफ्रीका का जोखिम भरा फैसला:साउथ अफ्रीका को भारत की पिचों की ज्यादा समझ नहीं है। ऐसे में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय उनके लिए भारी पड़ सकता...










