बिहार चुनाव 2025: 5 एग्जिट पोल्स ने महागठबंधन के लिए 100+ सीटों की भविष्यवाणी की
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग पूरी हो चुकी है और सभी एग्जिट पोल्स आ चुके हैं। अधिकांश पोल्स में NDA को सरकार बनाने का संकेत दिया गया है। लेकिन इन सभी के बीच 5 एग्जिट पोल्स ने महागठबंधन के लिए 100 से अधिक सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है, जो इस चुनाव की सबसे बड़ी दिलचस्प बात है।
1. पीपुल्स प्लस:एजेंसी ने NDA को 133–159 सीटें दी हैं। महागठबंधन के लिए सीटों का अनुमान 75–101 है। यानी महागठबंधन के खाते में संभावित 100+ सीटें।
2. पीपुल्स इनसाइट:इस एग्जिट पोल में NDA को 133–148 सीटें दी गई हैं। महागठबंधन को 87–102 सीटों का अनुमान। यानी यह भी महागठबंधन को 100 से ज्यादा सीटें दिखाता है।
3. चाणक्य एजेंसी:चाणक्य ने NDA के लिए 130–138 और महागठबंधन के लिए 100–108 सीटों की भविष्यवाणी की है।
4. पोलस्ट्रैट:NDA को 133–148 सीटें दी गई हैं। महागठबंधन के लिए 87–102 सीटों का अनुमान लगाया...









