सुप्रीम कोर्ट से जस्टिस यशवंत वर्मा को झटका, महाभियोग प्रस्ताव पर याचिका खारिज
अदालत ने न्यायाधीश (जांच) अधिनियम, 1968 के तहत जांच समिति गठन चुनौती खारिज की; महाभियोग प्रक्रिया के लिए रास्ता साफ नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ लाए गए महाभियोग प्रस्ताव के तहत न्यायाधीश (जांच) अधिनियम, 1968 के अनुसार जांच समिति के गठन को चुनौती दी थी।
जस्टिस वर्मा के खिलाफ यह महाभियोग प्रस्ताव उनके आधिकारिक आवास से बरामद नकदी के बाद पेश किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद लोकसभा अध्यक्ष के निर्णय में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया के तहत आगे की जांच का रास्ता साफ हो गया है।
8 जनवरी को जस्टिस वर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी और लोकसभा सचिवालय की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अपनी दलीलें पेश की थीं।...










