BMC चुनाव में बीजेपी ने ठाकरे भाइयों की ‘पुंगी’ बजाई, दक्षिण भारतीय वोटरों और अन्नामलाई का बड़ा रोल
मुंबई: मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव 2026 में बीजेपी और उसके सहयोगियों की बड़ी जीत उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के लिए राजनीतिक झटका साबित हुई है। क्षेत्रवाद पर आधारित राजनीति का जो असर ठाकरे भाइयों ने अपने गढ़ में दिखाने की कोशिश की थी, उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।
देश के कुछ राज्यों से भी बड़े बजट वाले BMC पर ठाकरे परिवार का लंबे समय तक प्रभुत्व रहा, लेकिन इस चुनाव में बीजेपी की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन ने उन्हें उनके ही गढ़ में हरा दिया। इस जीत को विश्लेषक ठाकरे परिवार के राजनीतिक भविष्य पर बड़ा असर डालने वाला बता रहे हैं।
ठाकरे भाइयों की बड़ी हार
227 सीटों के लिए हुए मतदान में सर्वेक्षण और प्रारंभिक आंकड़ों से पता चला कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की एमएनएस को मुख्य रूप से मराठी और मुस्लिम वोट मिले, जबकि उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीय वोटरों ने बीजेपी के पक्ष में मतद...










