एयर इंडिया B787 में फ्यूल कंट्रोल स्विच की गड़बड़ी, DGCA ने शुरू की जांच
नई दिल्ली: डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने मंगलवार को एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (VT-ANX) का निरीक्षण शुरू कर दिया, जिसमें लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर फ्यूल कंट्रोल स्विच (Fuel Control Switch) के असमान्य बर्ताव की शिकायत सामने आई थी। इस घटना के बाद एयर इंडिया ने अपने सभी ड्रीमलाइनर विमानों के गहन निरीक्षण का आदेश दे दिया है।
घटना के अनुसार, 1 फरवरी को हीथ्रो एयरपोर्ट पर इस विमान के कमांडर ने लॉग बुक में दर्ज किया कि हल्के से दबाने पर बायां फ्यूल कंट्रोल स्विच 'रन' से 'ऑफ' अवस्था में चला गया और अपनी जगह लॉक नहीं हुआ। इसके बाद विमान को सोमवार को बेंगलुरु लाकर आगे की उड़ान से रोका गया।
फ्यूल कंट्रोल स्विच की उम्र:विमान में लगे फ्यूल कंट्रोल स्विच का उपयोग लगभग 3,500 घंटे हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, इस स्विच का कुल जीवन 20,000 घंटे होता है, यानी यह अभी भी पूरी तरह से नया मा...









