भुनी हल्दी से चमकेगा बदन? कंटेंट क्रिएटर सुमिता नायक ने बताया घरेलू नुस्खा
बदन को प्राकृतिक तरीके से चमकाना अब मुश्किल नहीं। इसके लिए आपको अपनी त्वचा को रगड़-रगड़कर नुकसान पहुंचाने की जरूरत नहीं है। लाइफस्टाइल और ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर सुमिता नायक ने घर बैठे इस्तेमाल करने वाला आसान और असरदार नुस्खा साझा किया है।
भुनी हल्दी और मसूर दाल से बनाएं बॉडी स्क्रब
सुमिता के नुस्खे के लिए आपको केवल किचन में पड़ी साधारण चीजों की जरूरत है:
सामग्री:
1 मीडियम चम्मच हल्दी
2 टेबल स्पून चीनी पाउडर
कॉफी पाउडर
मसूर दाल पाउडर
शहद
नारियल तेल
(सामग्री की मात्रा जरूरत के अनुसार तय करें)
विधि:
सबसे पहले हल्दी पाउडर को तवे या पैन में हल्का भून लें।
बूरा या चीनी को पीसकर पाउडर बना लें।
इसमें कॉफी पाउडर और मसूर दाल पाउडर डालें।
अंत में शहद और नारियल तेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
बॉडी स्क्रब के फायद...










