नारियल तेल और रोजमेरी से बढ़ाएं बालों की ग्रोथ, मानसी शर्मा ने बताया आसान टॉनिक बनाने का तरीका
नई दिल्ली: बालों का टूटना, झड़ना और लंबा न होना आजकल आम समस्याओं में शामिल हैं। ज्यादातर लोग इन समस्याओं को हल करने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अक्सर उनका असर ज्यादा नहीं दिखता। अब कंटेंट क्रिएटर मानसी शर्मा ने एक घरेलू नुस्खा बताया है, जिसे अपनाकर बालों की लंबाई और मजबूती बढ़ाई जा सकती है।
बालों की ग्रोथ क्यों नहीं बढ़ती?
बालों की वृद्धि रुकने या टूटने के कई कारण हो सकते हैं:
जेनेटिक कारण
पोषण (न्यूट्रिएंट्स) की कमी
अत्यधिक स्ट्रेस
हार्मोनल असंतुलन
हेयर स्टाइलिंग और केमिकल प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल
घरेलू नुस्खा – टॉनिक बनाने की सामग्री
मेथी दाने
रोजमेरी की ताजा पत्तियां
अलसी के बीज
सूखा आंवला
नारियल तेल
पानी
टॉनिक बनाने की विधि
एक पैन में पानी गर्म करें।
इसमें मेथी दाने, रोजम...










