‘धुरंधर’ की सफलता के बीच अक्षय खन्ना की मां गीतांजलि की कहानी, एक मजबूत महिला और सिंगल पेरेंट की संघर्षगाथा
मुंबई। फिल्म ‘धुरंधर’ में शानदार अभिनय के बाद अभिनेता अक्षय खन्ना एक बार फिर चर्चा में हैं। उनकी प्रोफेशनल सफलता के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी से जुड़े किस्सों में भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। इसी कड़ी में सामने आती है उनकी मां गीतांजलि तलेयारखान की कहानी—एक ऐसी महिला, जिन्होंने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बनाकर अपने बच्चों को अकेले दम पर पाला।
गीतांजलि तलेयारखान एक प्रतिष्ठित पारसी परिवार से ताल्लुक रखती थीं और अपने दौर की जानी-मानी मॉडल हुआ करती थीं। वे अपने परिवार की पहली महिला थीं, जिन्होंने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा। वर्ष 1971 में उन्होंने अभिनेता विनोद खन्ना से विवाह किया। इस शादी से उन्हें दो बेटे हुए—राहुल खन्ना और अक्षय खन्ना।
70 और 80 के दशक में जब विनोद खन्ना बॉलीवुड के शिखर पर थे, तभी उन्होंने ऐसा फैसला लिया जिसने उनके परिवार की दिशा बदल दी। 1982 में करियर के पीक पर उन्ह...









