Saturday, March 21

Entertainment

मनीष पॉल ने पत्नी संग 19 साल का सफर याद किया, फैंस बोले- ‘भाभी जी तो क्यूट हैं’
Entertainment

मनीष पॉल ने पत्नी संग 19 साल का सफर याद किया, फैंस बोले- ‘भाभी जी तो क्यूट हैं’

    एक्टर मनीष पॉल ने अपनी पत्नी संयुक्ता पॉल के साथ 19वीं सालगिरह पर सोशल मीडिया पर खास पल साझा किए। मनीष ने अपनी पत्नी के साथ एक रोमांटिक तस्वीर और चलते हुए दो वीडियो शेयर किए। पोस्ट में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “पी.एस: लेकिन मैं तुम्हें हमेशा परेशान करता रहूंगा… यह कभी नहीं बदलेगा।”   मनीष का इमोशनल संदेश मनीष ने लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी संयुक्ता, साल पलक झपकते ही बीत गए… जिंदगी आसान होगी, जिंदगी मुश्किल होगी… यह उतार-चढ़ाव भरी होगी… मुझे फिर से अपना बेस्ट पाने के लिए तुम्हारा साथ ही काफी है… मैं तुमसे प्यार करता हूं।”   पहली मुलाकात और परिवार मनीष और संयुक्ता की मुलाकात स्कूल में हुई थी। शादी से पहले दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे और 2007 में शादी की। इस कपल की एक बेटी (2011) और एक बेटा (2016) हैं।   बेटी के 15वें जन्मदिन पर पोस्ट 9 जनवरी...
विवेक ओबेरॉय की प्रेस कॉन्फ्रेंस से आगबबूला थे सलमान, प्रोड्यूसर ने बताई रात की पूरी कहानी
Entertainment

विवेक ओबेरॉय की प्रेस कॉन्फ्रेंस से आगबबूला थे सलमान, प्रोड्यूसर ने बताई रात की पूरी कहानी

  साल 2003 का विवाद आज भी बॉलीवुड की चर्चाओं में है, जब विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान पर संगीन आरोप लगाए थे। विवेक ने दावा किया था कि सलमान ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक 41 बार फोन किया।   हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने इस घटना पर बात की। उन्होंने बताया कि उस रात जब वे सलमान से मिले तो वह गुस्से से आगबबूला थे। शैलेंद्र ने एक्टर को शांत किया और सलाह दी, “हमें रिएक्ट नहीं करना चाहिए, बल्कि एक्ट करना चाहिए। अभी के लिए बैठो, ड्रिंक लो और उसे (विवेक) को जो करना है, करने दो।”   सलमान ने ध्यान रखा कि विवेक को काम न मिले शैलेंद्र के अनुसार, सलमान ने इस विवाद के बाद यह सुनिश्चित किया कि विवेक बॉलीवुड में काम न कर पाएं। शैलेंद्र ने बताया, “मैंने सलमान से कहा कि जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं, इंतजार करें और चुपचा...
‘वाराणसी’ रिलीज़ डेट: महेश बाबू की 1200 करोड़ी फिल्म अप्रैल 2027 में देगी दस्तक
Entertainment

‘वाराणसी’ रिलीज़ डेट: महेश बाबू की 1200 करोड़ी फिल्म अप्रैल 2027 में देगी दस्तक

    एसएस राजामौली की सबसे बड़ी फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर फैंस में उत्साह चरम पर है। हाल ही में फिल्म के प्रमोशनल पेज पर इसका बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म अब 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।   पहले यह फिल्म जनवरी 2027 में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन नई रिलीज डेट इसलिए चुनी गई है ताकि यह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ (मार्च 2027) से टकराए नहीं।   कहानी और कलाकार फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं। महेश बाबू फिल्म में ‘रुद्र’, प्रियंका चोपड़ा ‘मंदाकिनी’ और पृथ्वीराज ‘कुंभ’ की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का बजट लगभग 1200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।   अंटार्कटिका से केन्या तक फैले दृश्य फिल्म का टीजर बड़े पर्दे पर दिखाया गया, जिसमें कहानी अंटार्कटिका, केन्या और वाराणसी सहित 512 ईस्वी से 2027 ईस्वी तक फ...
KING: शाहरुख खान ने एक्शन सीक्वेंस पर खर्च किए ₹50 करोड़, फिल्म का बजट 350 करोड़
Entertainment

KING: शाहरुख खान ने एक्शन सीक्वेंस पर खर्च किए ₹50 करोड़, फिल्म का बजट 350 करोड़

    सिद्धार्थ आनंद और शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ इस क्रिसमस 2026 में रिलीज़ होने जा रही है और फिलहाल इसकी शूटिंग जोरों पर है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस पर लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस सीक्वेंस की शूटिंग 10 दिनों में हुई और प्रतिदिन 5 करोड़ रुपये का खर्च आया।   एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग फिल्म के एक्शन डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद, जो ‘पठान’, ‘बैंग बैंग’, ‘वॉर’ और ‘फाइटर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, यूरोप के लोकेशन्स पर इस एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन और पूरी स्टंट टीम मौजूद रही। सूत्रों के अनुसार, शाहरुख ने इस सीक्वेंस की पूरी देखरेख की और इसे बड़े पर्दे के अनुभव के लिए खास बनाया।   फिल्म का बजट और रिलीज़ ‘किंग’ का अनुमानित प्रोडक्शन बजट लगभग 350 करोड़ रुपये है, जिससे यह इस जॉन...
बॉक्स ऑफिस: ‘बॉर्डर 2’ की सातवें दिन भी गिरी कमाई, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार
Entertainment

बॉक्स ऑफिस: ‘बॉर्डर 2’ की सातवें दिन भी गिरी कमाई, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार

    अनुराग सिंह निर्देशित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के सातवें दिन भी लगातार गिरती कमाई के साथ नजर आई। 23 जनवरी को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन पांचवें दिन से इसे लगातार झटके लग रहे हैं। सातवें दिन फिल्म ने केवल 11.25 करोड़ रुपये की कमाई की।   फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि भारत में नेट कलेक्शन 224.25 करोड़ रुपये रहा। पहले चार दिनों में ‘बॉर्डर 2’ ने क्रमशः 30 करोड़, 36.5 करोड़, 54.5 करोड़ और 59 करोड़ की कमाई की थी।   फिल्म की खास बातें ‘बॉर्डर 2’ का बजट 275 करोड़ रुपये है। इसमें सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म 1971 के भारत–पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है और देशभर में 4800 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई। एडवांस बुकिंग मजबूत रही और ...
‘धुरंधर’ OTT रिलीज़: फैंस हुए नाराज़, 10 मिनट कटे हुए सीन्स और गालियों का सेंसरिंग किया गया
Entertainment

‘धुरंधर’ OTT रिलीज़: फैंस हुए नाराज़, 10 मिनट कटे हुए सीन्स और गालियों का सेंसरिंग किया गया

    आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ 30 जनवरी की रात 12 बजे नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो गई, लेकिन ओटीटी पर इसका अनकट वर्ज़न देखने की उम्मीद रखने वाले दर्शकों को बड़ी निराशा हाथ लगी। फिल्म के कई सीन्स काट दिए गए और गालियों को म्यूट कर दिया गया। खबरों के मुताबिक, लगभग 10 मिनट के महत्वपूर्ण दृश्य फिल्म से हटाए गए हैं।   दर्शक इस सेंसर किए गए संस्करण को देखकर खीज़ से भर गए हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने मेकर्स की जमकर आलोचना की और अपनी नाराज़गी जाहिर की। नेटफ्लिक्स पर ‘धुरंधर’ हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी उपलब्ध है।   फिल्म को ओटीटी के लिए ‘A’ सर्टिफिकेट मिला था, लेकिन इसके बावजूद कुछ गालियों और बोल्ड सीन्स को हटाना दर्शकों को समझ में नहीं आया। एक यूज़र ने लिखा, “आपने फिल्म को A सर्टिफिकेट तो दे दिया, लेकिन कुछ शब्दों को म्यूट/सेंसर कर दिया। क्या हम पांच साल के बच...
सुनील शेट्टी ने अब तक नहीं देखी ‘बॉर्डर 2’, बोले- अहान के लिए रखी थी मन्नत
Entertainment

सुनील शेट्टी ने अब तक नहीं देखी ‘बॉर्डर 2’, बोले- अहान के लिए रखी थी मन्नत

  बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान शेट्टी की हालिया रिलीज फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अभी तक नहीं देखी है। उन्होंने बताया कि फिल्म के प्रीमियर के दौरान वह साढ़े तीन घंटे थिएटर के बाहर ही बैठे रहे। एक्टर के इस फैसले के पीछे एक खास वजह है, जो उन्होंने खुद मीडिया के सामने साझा की। सुनील शेट्टी ने कहा, “मैंने पहले दिन से ही तय किया था कि तब तक ‘बॉर्डर 2’ नहीं देखूंगा, जब तक यह 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार नहीं कर लेती। मैंने यह मन्नत अहान के लिए रखी थी। अभी तक मैंने फिल्म का एक भी फ्रेम नहीं देखा है। यह घमंड नहीं है, बल्कि मेरे लिए अहान की मेहनत और फिल्म की सफलता का प्रतीक है।” उन्होंने याद करते हुए बताया कि प्रीमियर के दिन उनकी पत्नी माना शेट्टी, बेटी अथिया शेट्टी और दामाद केएल राहुल के साथ अहान ने फिल्म देखी, जबकि वह थिएटर के बाहर ही रहे। सुनील ने कहा, “मैं लोगों से मिला और सभी ...
Entertainment

एंजाइटी और डिप्रेशन से जूझ रहीं थीं श्रुति हासन, एक्टिंग से लिया था ब्रेक 8 साल बाद किया खुलासा, बोलीं— रोजमर्रा के काम तक मुश्किल हो गए थे

  मुंबई। साउथ और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री व गायिका श्रुति हासन ने अपनी निजी ज़िंदगी से जुड़ा एक अहम खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में एक्टिंग से लिया गया ब्रेक किसी प्रोफेशनल कारण से नहीं, बल्कि एंजाइटी और डिप्रेशन से जूझने की वजह से था। इस मानसिक स्थिति का असर उनकी रोजमर्रा की ज़िंदगी पर भी पड़ रहा था।   हाल ही में ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ से बातचीत में श्रुति हासन ने कहा कि वह कई वर्षों तक मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से गुजरती रहीं, जिसके कारण सामान्य काम करना भी उनके लिए चुनौती बन गया था। उन्होंने बताया कि यह दौर आत्मचिंतन और खुद को समझने का समय साबित हुआ।   परिवार से हमेशा मिला सहयोग   श्रुति ने कहा कि वह ऐसे परिवार में पली-बढ़ीं, जहां कला और रचनात्मकता को पूरी आज़ादी दी गई। उनके माता-पिता कमल हासन और सारिका ने हमेशा उन्हें अपने फैसले ख...
OTT पर रिलीज होगा ‘धुरंधर’ का अनकट वर्जन, 55वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ₹1300 करोड़ का आंकड़ा पार
Entertainment

OTT पर रिलीज होगा ‘धुरंधर’ का अनकट वर्जन, 55वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ₹1300 करोड़ का आंकड़ा पार

    मुंबई। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना अभिनीत मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने सिनेमाघरों के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी धमाकेदार एंट्री की तैयारी कर ली है। करीब दो महीने से सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही यह फिल्म अब OTT पर एक्सटेंडेड अनकट वर्जन में रिलीज होने जा रही है। खास बात यह है कि 55वें दिन भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है और इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ₹1300 करोड़ से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।   मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर’ का डिजिटल डेब्यू 30 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर होने की संभावना है। हालांकि मेकर्स या नेटफ्लिक्स की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि दर्शकों को सरप्राइज देने के लिए फिल्म को UNCUT यानी एक्सटेंडेड वर्जन में स्ट्रीम किया जाएगा। सिनेमाघरों में फिल्म की अवधि 3 घंटे 34 मिनट रही है, ऐसे...
समीर वानखेड़े को बड़ा झटका: दिल्ली HC ने शाहरुख-गौरी के खिलाफ ₹2 करोड़ की मानहानि याचिका खारिज की
Entertainment

समीर वानखेड़े को बड़ा झटका: दिल्ली HC ने शाहरुख-गौरी के खिलाफ ₹2 करोड़ की मानहानि याचिका खारिज की

    नई दिल्ली: आर्यन खान की वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से जुड़े मानहानि मामले में समीर वानखेड़े को तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है और मामले पर सुनवाई से इनकार कर दिया है।   समीर वानखेड़े, जो IRS अधिकारी और पूर्व एनसीबी अधिकारी हैं, ने दावा किया था कि नेटफ्लिक्स और शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने सीरीज में उनके मजाक के जरिये प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाया। इसके तहत उन्होंने 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की थी।   कोर्ट का फैसला और तर्क जस्टिस पुरुशैन्द्र कुमार कौरव ने कहा कि उनके पास याचिका पर सुनवाई करने का अधिकार क्षेत्र नहीं है। कोर्ट ने समीर वानखेड़े को सक्षम अधिकार क्षेत्र वाली अदालत में जाने की सलाह दी। इसके साथ ही याचिका को प्रभावी रूप से खारिज कर दिया गया।   सुनवाई के दौरान वानखेड़े की ओर से ...