दिल्ली में गर्भवती SWAT कमांडो की हत्या: पति ने फोन पर सुनाया मौत का तांडव
नई दिल्ली: दिल्ली में गर्भवती 27 वर्षीय SWAT कमांडो काजल चौधरी की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, काजल का शव उनके घर पर डंबल से चोट लगने के बाद मिला। काजल घटना के समय चार महीने की गर्भवती थीं। यह दर्दनाक घटना 22 जनवरी को पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन में हुई।
फोन कॉल पर खुला सच्चाई का पर्दा:
काजल के भाई निखिल ने बताया कि उसी दिन काजल के पति अंकुर ने उन्हें फोन किया और कहा, “मैं मार रहा हूं तेरी बहन को, पुलिस कुछ नहीं कर पाएगी।”
इसके पांच मिनट बाद अंकुर ने फिर कॉल करके कहा कि काजल मर गई है। निखिल और परिवार तत्काल पुलिस के साथ अस्पताल पहुंचे, जहां काजल को मृत पाया गया।
परिवार ने लगाया दहेज और प्रताड़ना का आरोप:
काजल के परिवार का आरोप है कि अंकुर और उनके रिश्तेदार वर्षों से काजल को दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। शादी में लाखों रुपये और बुलेट बा...










