Tuesday, March 17

Bihar

बिहार की नव निर्वाचित विधायक मैथिली ठाकुर ने गोवा में भजनों से बिखेरा भक्तिमय रंग
Bihar, Politics, State

बिहार की नव निर्वाचित विधायक मैथिली ठाकुर ने गोवा में भजनों से बिखेरा भक्तिमय रंग

गोवा/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक बनीं मैथिली ठाकुर ने गोवा में अपने पहले भजन संध्या कार्यक्रम से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। यह कार्यक्रम गोवा के ऐतिहासिक श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ में आयोजित 'सार्ध पंचशतामनोत्सव' उत्सव का हिस्सा था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रभु श्री राम की कांस्य प्रतिमा का अनावरण करने के लिए उपस्थित थे। मैथिली ठाकुर की मधुर और भावपूर्ण आवाज ने हजारों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग भजन सुनकर झूम उठे और भक्तिमय वातावरण का आनंद लिया। पारंपरिक गायन शैली में प्रस्तुत किए गए उनके भजनों ने धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। गोवा के गोकर्ण मठ का इतिहास 1510 ईस्वी से शुरू होता है। यह मठ कुशावती नदी के तट पर स्थित है, जिसे गंगा के समा...
बिहार को मिली ऐतिहासिक ऊर्जा सौगात: तीन न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए केंद्र सरकार ने शुरू कराया सर्वे
Bihar, State

बिहार को मिली ऐतिहासिक ऊर्जा सौगात: तीन न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए केंद्र सरकार ने शुरू कराया सर्वे

पटना। बिहार आने वाले समय में देश की परमाणु ऊर्जा क्षमता का नया केंद्र बन सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने राज्य में तीन नए न्यूक्लियर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ाया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए एनपीसीआईएल (NPCIL) और एनटीपीसी (NTPC) की संयुक्त टीम ने सीवान, बांका और रजौली (नवादा) में प्रारंभिक सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। इस बड़ी पहल की जानकारी राज्य के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा कि बिहार को ऊर्जा क्षेत्र में अभूतपूर्व बढ़त मिलने वाली है। तीन जिलों में तेज़ी से सर्वे का काम जारी परमाणु संयंत्रों की स्थापना से पहले विस्तृत तकनीकी और पर्यावरणीय परीक्षण अनिवार्य होते हैं। इसी क्रम में संयुक्त टीम तीनों जिलों में कई महत्वपूर्ण पहलुओं का आकलन कर रही है, जिनमें शामिल हैं— भूकंपीय गतिविधि (Sei...
बिहार में औद्योगिक विस्तार का नया अध्यायमुजफ्फरपुर के पारू में तीसरे बड़े औद्योगिक क्षेत्र की तैयारी, जल्द शुरू होगी भूमि मुआवजे की प्रक्रिया
Bihar, State

बिहार में औद्योगिक विस्तार का नया अध्यायमुजफ्फरपुर के पारू में तीसरे बड़े औद्योगिक क्षेत्र की तैयारी, जल्द शुरू होगी भूमि मुआवजे की प्रक्रिया

नई नीतीश सरकार के गठन के बाद बिहार में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले में बेला और मोतीपुर के बाद अब पारू में तीसरा बड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की प्रक्रिया तेज़ हो गई है। इसके लिए लगभग 700 एकड़ भूमि अधिग्रहण को मंजूरी के लिए जिला भू-अर्जन कार्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। 700 एकड़ भूमि अधिग्रहण की तैयारी तेज अधिकारियों के अनुसार, अधियाचना जिला भूमि अधिग्रहण कार्यालय को भेजी जा चुकी है और प्रस्ताव तकनीकी समीक्षा में है। चिन्हित भूखंडों का न्यूनतम मूल्य दर (एमवीआर) निर्धारित करने के लिए समिति गठित की जाएगी।राज्य मंत्रिमंडल की स्वीकृति के बाद उद्योग विभाग भूमि मालिकों के मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करेगा, जिसमें दो से तीन महीने का समय लगने का अनुमान है। भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव पारू प्रखंड के निम्न गांवों में...
बक्सर में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत? सीएम नीतीश कुमार ने लिया नावानगर इंडस्ट्रियल हब का जायजा, एथेनॉल प्लांट–पेप्सिको यूनिट का निरीक्षण; 10 हजार रोजगार की उम्मीद
Bihar, State

बक्सर में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत? सीएम नीतीश कुमार ने लिया नावानगर इंडस्ट्रियल हब का जायजा, एथेनॉल प्लांट–पेप्सिको यूनिट का निरीक्षण; 10 हजार रोजगार की उम्मीद

बक्सर/पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार (8 दिसंबर) को बक्सर जिले के नावानगर औद्योगिक क्षेत्र का दौरा कर राज्य के औद्योगिक विकास में नई ऊर्जा भर दी। उन्होंने यहां ऑक्सीजन प्लांट, एथेनॉल यूनिट और पेप्सिको की बॉटलिंग यूनिट (Varun Beverages Ltd.) सहित कई औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। यह दौरा सरकार की उस महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है जिसके तहत नावानगर को विशाल औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्लांटों का निरीक्षण, अधिकारियों से बातचीत मुख्यमंत्री ने सबसे पहले वरुण बेवरेज लिमिटेड पहुंचकर पेय पदार्थ उत्पादन की प्रक्रिया को विस्तार से समझा। इसके बाद उन्होंने भारत प्लस इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड और SLMG Beverages Ltd. का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्थानीय विधायक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 25 मिनट में पूरा किया व्य...
गोपालगंज मॉडल अस्पताल में अनियमितताओं पर कसा शिकंजा, BJP विधायक के निरीक्षण के बाद नोटिस जारी
Bihar, State

गोपालगंज मॉडल अस्पताल में अनियमितताओं पर कसा शिकंजा, BJP विधायक के निरीक्षण के बाद नोटिस जारी

गोपालगंज (बिहार): राज्य में नई सरकार के गठन के बाद जहां मंत्री विभागों का निरीक्षण कर रहे हैं, वहीं भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक भी सक्रियता दिखा रहे हैं। इसी क्रम में गोपालगंज सदर के भाजपा विधायक सुभाष सिंह ने मॉडल अस्पताल में फैली अनियमितताओं पर बड़े कदम उठाए हैं। मोबाइल की रोशनी में इलाज का वीडियो हुआ था वायरल कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि मॉडल अस्पताल की आलीशान इमारत में बिजली की सुविधा न होने पर डॉक्टर मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज कर रहे थे। हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी, लेकिन इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए थे। विधायक का औचक निरीक्षण, कई डॉक्टर ड्यूटी से नदारद वीडियो वायरल होने के अगले ही दिन विधायक सुभाष सिंह ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सक ड्यूटी स...
‘अटल जी को नीतीश- मोदी पसंद नहीं थे’, लालू यादव की नजरों में दोनों नेताओं की दोस्ती की अनसुनी कहानी
Bihar, Politics, State

‘अटल जी को नीतीश- मोदी पसंद नहीं थे’, लालू यादव की नजरों में दोनों नेताओं की दोस्ती की अनसुनी कहानी

पटना: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी प्रगाढ़ता आई है। मंच पर दोनों नेताओं की बॉन्डिंग अक्सर देखने को मिलती है। नीतीश कुमार कई बार सम्मान में पीएम मोदी के पैर छूने का प्रयास करते रहे, जिसे मोदी ने शालीनता से रोका। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपनी जीवनी ‘गोपालगंज से रायसीना’ में दोनों नेताओं की दोस्ती और उसके राजनीतिक पहलुओं का खुलासा किया है। लालू के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नीतीश और मोदी पसंद नहीं थे। गुजरात दंगे और नीतीश का रवैया 2002 के गुजरात दंगों के दौरान, जब मोदी पर मुख्यमंत्री पद छोड़ने का दबाव था, तब आडवाणी ने उन्हें बचाया। वाजपेयी चाहते थे कि मोदी पद छोड़ें, लेकिन आडवाणी ने उनका समर्थन किया। लालू बताते हैं कि नीतीश कुमार ने गुजरात में हुई हिंसा के विरोध में वाजपेयी...
बिहार: पतियों की रासलीला से परेशान पत्नियों की गुहार, 25 साल बाद अवैध संबंधों ने तोड़े रिश्तों के सहारे
Bihar, State

बिहार: पतियों की रासलीला से परेशान पत्नियों की गुहार, 25 साल बाद अवैध संबंधों ने तोड़े रिश्तों के सहारे

पटना: बिहार राज्य महिला आयोग में पिछले कई महीनों से पति के अवैध संबंधों से जुड़ी शिकायतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आयोग के आंकड़ों के अनुसार हर दिन दर्ज होने वाले 10-12 मामलों में से लगभग 4-5 मामले इसी समस्या से जुड़े हैं, जिनमें कई विवाह 25 साल से भी अधिक पुराने हैं। पत्नी की दर्दभरी गुहार राजधानी पटना के सिपारा निवासी एक महिला की शादी 10 साल पहले धूमधाम से हुई थी। शुरुआती दस साल तो सामान्य रूप से बीते, लेकिन इसके बाद उसके पति ने किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध स्थापित कर लिया। थक हारकर महिला ने बिहार राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई। आयोग ने पति को दो बार नोटिस जारी किया। इसी तरह पटना के नजदीक दानापुर की एक महिला ने भी अपने 20 साल पुराने वैवाहिक जीवन में पति के अवैध प्रेम प्रसंग के कारण आयोग का रुख किया। आयोग ने पति की काउंसलिंग शुरू कर दी है। अवैध संबंधों की समस्य...
‘10 लाख दो, वर्ना गोली से उड़ा देंगे’ — जदयू सांसद और विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस अलर्ट
Bihar, State

‘10 लाख दो, वर्ना गोली से उड़ा देंगे’ — जदयू सांसद और विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस अलर्ट

सिवान: बिहार की राजनीति उस समय दहशत में आ गई जब जदयू की सांसद विजय लक्ष्मी देवी और बड़हरिया के जदयू विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। कॉल करने वाले ने दोनों जनप्रतिनिधियों से 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की और कहा कि पैसे नहीं देने पर उन्हें गोली से उड़ा दिया जाएगा। धमकी मिलने के बाद दोनों नेताओं ने अपने-अपने थानों में लिखित आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को बेहद गंभीर मानते हुए जांच तेज कर दी है। एक ही नंबर से आए धमकी भरे कॉल सिवान के एसपी विक्रम सिहाल ने पुष्टि की कि धमकी भरे कॉल एक ही मोबाइल नंबर से किए गए थे। पुलिस ने कॉल करने वाले शख्स और उसके नंबर की पहचान कर ली है।एसपी के मुताबिक,“आरोपी की गिरफ्तारी बहुत जल्द की जाएगी। यह मामला किसी स्थानीय रंजिश, दबदबा बनाने या शरारत से प्रेरित लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच चल रही है।” ...
बक्सर के नावानगर SEZ का निरीक्षण करेंगे CM नीतीश कुमार, 109 करोड़ की परियोजना का लेंगे जायज़ा
Bihar, Politics, State

बक्सर के नावानगर SEZ का निरीक्षण करेंगे CM नीतीश कुमार, 109 करोड़ की परियोजना का लेंगे जायज़ा

बक्सर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को बक्सर जिले के नावानगर में विकसित हो रहे विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) का निरीक्षण करेंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सीएम के संभावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। जिला अधिकारी विद्यानंद सिंह ने शनिवार को SEZ स्थल का दौरा किया और प्रोजेक्ट से जुड़े सभी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि 125 एकड़ में विकसित हो रहे SEZ पर 109 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इस परियोजना को क्षेत्रीय औद्योगिक विकास के बड़े केंद्र के रूप में तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले तेज़ हुई हलचल डीएम ने सप्ताहांत में ज़िले की दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं—कोइलवर तटबंध परियोजना और केशोपुर बहु-ग्रामीण जलापूर्ति योजना—का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और स...
दार्जिलिंग में जनशक्ति का कमाल सरकारी अल्टिमेटम के बीच स्थानीय लोगों ने मनी पूल से बना दिया 140 फीट लंबा ‘गोरखालैंड पुल’
Bihar, Politics, State

दार्जिलिंग में जनशक्ति का कमाल सरकारी अल्टिमेटम के बीच स्थानीय लोगों ने मनी पूल से बना दिया 140 फीट लंबा ‘गोरखालैंड पुल’

गुवाहाटी/दार्जिलिंग: पश्चिम बंगाल सरकार के दिशा-निर्देशों और अनुमति के अभाव के बावजूद दार्जिलिंग में स्थानीय निवासियों ने जनशक्ति और सामुदायिक सहयोग की मिसाल पेश करते हुए 140 फीट लंबा पुल तैयार कर दिया। तुंगसुंग खोला पर बने इस पुल को लोगों ने अपने खर्च पर, बिना किसी सरकारी सहायता के पूरा किया है। रविवार को इसका उद्घाटन हुआ और पुल का नाम ‘गोरखालैंड पुल’ रखा गया, जो पहाड़ों में लंबे समय से चल रही राज्य की मांग का प्रतीक माना जा रहा है। मनी पूल और श्रमदान से बना पुल पुल का निर्माण पूरी तरह स्थानीय लोगों के कॉन्ट्रिब्यूशन और श्रमिक दान पर आधारित रहा।सबने अपनी क्षमता के अनुसार धन दिया और श्रमदान किया।भारतीय गोरखा जनशक्ति मोर्चा (IGJF) के मुख्य संयोजक अजय एडवर्ड्स ने सीमेंट और सरिया जैसी प्रमुख सामग्रियों की व्यवस्था की। स्थानीय निवासियों के मुताबिक यह पुल उनकी “साझी इच्छाशक्ति” का प्रत...