Friday, May 15

This slideshow requires JavaScript.

900 किमी का पीछा, 6 दिन जंगल में डेरा: सोनभद्र पुलिस ने पकड़ा कुख्यात चोर

उत्तर प्रदेश की सोनभद्र पुलिस ने चोरी के एक कुख्यात चोर को मध्य प्रदेश के जंगलों में 6 दिन तक दबिश डालकर पकड़ने का साहसिक अभियान चलाया। चोर को पकड़ने के लिए पुलिस ने 900 किलोमीटर तक पीछा किया और पूरी टीम ने दिन-रात एक कर काम किया।

This slideshow requires JavaScript.

घटना 22-23 नवंबर की रात की है। अरिहंत होटल में जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें लखनऊ से आए संतोष त्रिपाठी शामिल हुए। भीड़ में किसी ने उनका बैग चोरी कर लिया, जिसमें 75 हजार रुपये और मोबाइल था। अगले दिन पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने मामले में सख्त हिदायत दी कि चोर को छोड़ना नहीं। प्रभारी निरीक्षक की अगुवाई में उप निरीक्षक महेन्द्र यादव, मुख्य आरक्षी चन्द्रकेश पाण्डेय और आरक्षी अविनाश की टास्क फोर्स रवाना की गई।

टीम ने होटल और आसपास के 50 कैमरों के फुटेज खंगाले और संदिग्ध की तस्वीर मिली। मिलान के बाद पता चला कि चोर मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले, थाना गोड़ा का कुख्यात निखिल था।

पुलिस टीम तुरंत मध्य प्रदेश पहुंची और छह दिन तक निखिल के गांव में डेरा डाला। स्थानीय पुलिस और मुखिया की मदद से चोर के घर पर दबिश दी गई। चोरी का पूरा माल 75 हजार रुपये और मोबाइल बरामद किया गया। 1 दिसंबर को पीड़ित को उनका सामान वापस किया गया।

सोनभद्र पुलिस की यह कार्रवाई साहसिक, संगठित और फिल्मी अंदाज वाली मानी जा रही है, जिसने न केवल चोरी के मामलों में गंभीर संदेश दिया बल्कि अपराधियों के लिए चेतावनी भी जारी की है।

Leave a Reply