
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला विश्व कप 2025 में इतिहास रचने के बाद देश में महिला क्रिकेट का क्रेज आसमान छू रहा है। इसी उत्साह के बीच 27 नवंबर को वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के लिए मेगा ऑक्शन होने जा रहा है। इस मेगा ऑक्शन में कुल 277 खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं, जिनमें 194 भारतीय और 83 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। 73 खिलाड़ियों का चयन टीमों द्वारा बोली लगाकर किया जाएगा।
नीलामी से पहले जानिए 5 खास बातें:
1. टीमों के पास कितना पैसा बचा है
- मुंबई इंडियंस: 5.75 करोड़ रुपये
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): 6.15 करोड़ रुपये
- दिल्ली कैपिटल्स: 5.70 करोड़ रुपये
- यूपी वॉरियर्स: 14.5 करोड़ रुपये (सबसे ज्यादा)
- गुजरात जॉयंट्स: 9 करोड़ रुपये
2. कितने खिलाड़ी खरीदने हैं
हर टीम का स्क्वॉड अधिकतम 18 खिलाड़ियों का होगा। रिटेन खिलाड़ियों की संख्या के आधार पर टीमों को बाकी खिलाड़ियों के लिए बोली लगानी होगी:
- मुंबई इंडियंस: 5 रिटेन, 13 खरीदने हैं
- RCB: 4 रिटेन, 14 खरीदने हैं
- दिल्ली कैपिटल्स: 5 रिटेन, 13 खरीदने हैं
- यूपी वॉरियर्स: 1 रिटेन, 17 खरीदने हैं
- गुजरात जॉयंट्स: 2 रिटेन, 16 खरीदने हैं
3. RTM (राइट टू मैच) कार्ड
WPL 2026 में पहली बार RTM कार्ड का इस्तेमाल हो रहा है। हर टीम को 5 RTM कार्ड मिले हैं, लेकिन रिटेन खिलाड़ियों की संख्या के आधार पर असल RTM कार्ड तय होगा।
- यूपी वॉरियर्स: 4 RTM (सबसे ज्यादा)
- गुजरात जॉयंट्स: 3 RTM
- RCB: 1 RTM
- मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स: कोई RTM नहीं
4. ऑक्शन का समय और स्थान
ऑक्शन 27 नवंबर को दिल्ली में होगा। दोपहर 3.30 बजे से बोली लगाई जाएगी।
5. लाइव कवरेज
ऑक्शन टीवी और मोबाइल दोनों प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा। स्टार स्पोर्ट्स चैनल दोपहर 2.30 बजे से कवरेज शुरू करेंगे। मोबाइल ऐप जियोहॉटस्टार पर भी लाइव स्ट्रीम उपलब्ध होगी।
हर टीम की नजर इस पर होगी कि कौन-सी टीम अपने पर्स में से सबसे बड़ा खर्च करेगी और कौन कंजूसी बरतेगी। WPL 2026 की यह नीलामी महिला क्रिकेट के इतिहास में एक और यादगार मोड़ साबित होगी।