Tuesday, February 24

YRF ने ठुकराया Netflix का ₹215 करोड़ का ऑफर, आलिया-शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ सिनेमाघरों में होगी रिलीज

मुंबई, 24 फरवरी 2026: यश राज फिल्म्स (YRF) की मोस्ट अवेटेड स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं। खबर है कि प्रोडक्शन कंपनी ने Netflix द्वारा दिए गए ₹215 करोड़ के OTT ऑफर को ठुकरा दिया है और फिल्म सीधे थिएटर में रिलीज होगी।

This slideshow requires JavaScript.

OTT अफवाहों को किया खारिज:
YRF के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि ‘अल्फा’ को सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर नहीं लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसे गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की जा रही है। YRF की परंपरा है कि उनकी फिल्में थिएटर में रिलीज होने के बाद ही किसी OTT प्लेटफॉर्म पर आती हैं।

फिल्म से उम्मीदें हाई:
कंपनी के बयान के अनुसार, “हम ‘अल्फा’ को बहुत स्पेशल फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आलिया भट्ट देश की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं और शरवरी वाघ भी सबसे ज्यादा टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से हैं। हमें पूरा भरोसा है कि ऑडियंस इस फिल्म को खूब पसंद करेगी और एंटरटेनमेंट का पूरा मज़ा लेगी।”

क्रिएटिव खटपट की चर्चा:
फिल्म की शूटिंग के दौरान एक खबर यह भी सामने आई कि आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच क्रिएटिव एडवाइस को लेकर खटपट हुई थी। हालांकि, फिल्म अब अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।

रिलीज़ की तारीख और मुकाबला:
‘अल्फा’ 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी। इसी दिन सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

YRF की इस रणनीति ने फिल्म इंडस्ट्री और OTT प्लेटफॉर्म्स के बीच फिर से यह दिखा दिया कि बड़े बजट की फिल्में अब भी थिएटर में रिलीज होने पर ही ज्यादा महत्व रखती हैं।

Leave a Reply