Monday, February 23

कप्तान सूर्या और गंभीर का टैक्टिकल फैसला पड़ा भारी, अक्षर पटेल को बाहर करना बना भारत की हार का सबसे बड़ा कारण

नई दिल्ली: सुपर-8 के मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 76 रनों से करारी हार दी। यह भारत की इस विश्व कप में पहली हार थी, लेकिन इसके साथ ही टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हर बचे हुए मैच अब “करो या मरो” की स्थिति में बदल गया है।

This slideshow requires JavaScript.

अक्षर पटेल को ड्रॉप करना पड़ा भारी

इस हार के पीछे टीम का एक अहम निर्णय भी भारी साबित हुआ। कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले अपने उपकप्तान अक्षर पटेल को प्लेइंग 11 से बाहर रखा और उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया।

  • वॉशिंगटन सुंदर ने 2 ओवर में 17 रन खर्च किए और कोई विकेट नहीं लिया।

  • पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए वह 11 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो गए।

शानदार फॉर्म में चल रहे थे अक्षर पटेल

अक्षर पटेल इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने अब तक 3 मैचों में 3 विकेट लिए और रन देने में काफी कंजूसी दिखाई। बल्लेबाजी के मौके कम मिलने के बावजूद वह टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी बने हुए हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में किया था कमाल

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल भी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था। उस मैच में भारत ने सिर्फ 7 रन से जीत दर्ज की थी। फाइनल में अक्षर पटेल ने 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 47 रन बनाए और गेंदबाजी में ट्रिस्टन स्टब्स का अहम विकेट लिया था।

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर अक्षर पटेल को आज भी टीम में शामिल किया गया होता, तो शायद भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों और मजबूत होती। इस फैसले ने टीम को अहमदाबाद में बड़ी हार का सामना करने के लिए मजबूर कर दिया।

Leave a Reply