Tuesday, February 17

होली पर बिहार आने की राह हुई आसान, दिल्ली और कोलकाता से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

सीतामढ़ी, 17 फरवरी 2026: होली के त्योहार को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सीतामढ़ी जंक्शन होकर दिल्ली और हावड़ा (कोलकाता) के बीच विशेष होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। समस्तीपुर रेल मंडल ने इसके संबंध में आधिकारिक ई-रिलीज जारी कर दी है।

This slideshow requires JavaScript.

होली के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं, जिससे रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में भीड़ रहती है। इस स्थिति को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है ताकि यात्री आराम से अपने गंतव्य तक पहुँच सकें।

होली स्पेशल ट्रेनों का विवरण

  1. हावड़ा – रक्सौल स्पेशल ट्रेन (गाड़ी सं. 03043/03044)

    • हावड़ा से रक्सौल (03043): 28 फरवरी, 7 मार्च और 14 मार्च को रात 11:05 बजे प्रस्थान, अगले दिन शाम 4:15 बजे रक्सौल पहुँच।

    • रक्सौल से हावड़ा (03044): 1, 8 और 15 मार्च को शाम 5:45 बजे प्रस्थान, अगले दिन सुबह 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

    • रूट: सीतामढ़ी → दरभंगा → समस्तीपुर → बरौनी → झाझा।

  2. दूसरी हावड़ा – रक्सौल स्पेशल ट्रेन (गाड़ी सं. 03045/03046)

    • हावड़ा से रक्सौल (03045): 1 और 2 मार्च को रात 11:05 बजे प्रस्थान, अगले दिन शाम 4:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

    • रक्सौल से हावड़ा (03046): 2 और 3 मार्च को शाम 5:45 बजे प्रस्थान, अगले दिन सुबह 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

    • रूट: सीतामढ़ी → दरभंगा → समस्तीपुर → बरौनी → झाझा।

  3. नई दिल्ली – सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन (गाड़ी सं. 04010/04009)

    • दिल्ली से सीतामढ़ी (04010): 26 फरवरी एवं 5 मार्च को रात 11:05 बजे प्रस्थान, अगले दिन रात 10:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी।

    • सीतामढ़ी से दिल्ली (04009): 27 फरवरी एवं 6 मार्च को रात 11:55 बजे प्रस्थान, अगले दिन रात 11:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

    • रूट: गोरखपुर → नरकटियागंज → रक्सौल।

समस्तीपुर रेल मंडल ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और समय पर स्टेशन पहुँचें। होली के इस पर्व पर विशेष ट्रेन सेवाओं से बिहार आने-जाने की राह और भी आसान हो जाएगी।

Leave a Reply