Sunday, July 12

This slideshow requires JavaScript.

समग्र स्वास्थ्य विज्ञान में मानद डॉक्टरेट से सम्मानित हुए डॉ. अजीत बागमार

नई दिल्ली। अखिल भारतीय मारवाड़ी गुजराती सोशल काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, IHCAC के राज्य अध्यक्ष, एमएसबाना प्रा. लि. के चेयरमैन तथा अंतरराष्ट्रीय एक्यूप्रेशर सलाहकार डॉ. अजीत बागमार को समग्र स्वास्थ्य विज्ञान (Holistic Health Science) के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित मानद डॉक्टरेट (Honoris Doctorate) से सम्मानित किया गया।

This slideshow requires JavaScript.

यह सम्मान Virtual Autonomous University, East West University एवं MIK University (USA) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चांसलर प्रो. डॉ. पी. एल. किरकिरे, MIK University के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. माइक लिटमैन (USA), रजिस्ट्रार हिर हाइनेस प्रिंसेस एमिली गुयेन (USA) तथा डॉ. एस. जे. शांडिल्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसी अवसर पर डॉ. अजीत बागमार को United Gurukul Foundation एवं International Honoris Award Council (USA) की ओर से प्रतिष्ठित Global Guru Award से भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें International President डॉ. एस. जे. शांडिल्य के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।

डॉ. अजीत बागमार को यह सम्मान समग्र स्वास्थ्य, एक्यूप्रेशर चिकित्सा, सामाजिक सेवा तथा जनकल्याण के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए इसे देश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

Leave a Reply