Tuesday, February 17

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026: ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से लगभग बाहर, 17 साल बाद हुई ऐसी निराशा

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। स्टार गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी तथा कप्तान मिचेल मार्श का शुरुआती दो मैच न खेल पाना, कंगारू टीम के लिए भारी साबित हुआ।

This slideshow requires JavaScript.

पहले जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उलटफेर किया और उसके बाद श्रीलंका ने करो या मरो के मुकाबले में 8 विकेट से मात दी। अब ऑस्ट्रेलिया के लिए अगले राउंड में क्वालीफाई करना काफी मुश्किल हो गया है।

सुपर 8 में क्वालीफाई की राह

ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप से श्रीलंका तीन में से तीन मुकाबले जीतकर सुपर 8 में जगह बना चुकी है। जिम्बाब्वे दो में से दो मैच जीतकर 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 2 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। कंगारू टीम को सुपर 8 में क्वालीफाई करने के लिए जिम्बाब्वे को बचे हुए दोनों मैच हारने होंगे और अपना आखिरी मुकाबला ओमान के खिलाफ बड़े अंतर से जीतना होगा। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया को नेट रन रेट में भी जिम्बाब्वे से बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

ICC इवेंट में ग्रुप स्टेज से बाहर होने का 17 साल पुराना अनुभव

ऑस्ट्रेलिया टीम का यह ग्रुप स्टेज में संघर्ष नया नहीं है। आखिरी बार कंगारू टीम 2009 के टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर हुई थी। उस समय टीम रिकी पोंटिंग की कप्तानी में थी और उन्होंने अपने ग्रुप में तीसरा स्थान हासिल किया था। उस टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने एक भी मैच नहीं जीता था।

उस टीम में डेविड वॉर्नर, माइकल क्लार्क, माइक हसी, शेन वॉट्सन जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद थे। तब भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया था। (विराट कोहली ने 2011 में टेस्ट में डेब्यू किया और 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया)।

17 साल बाद ऑस्ट्रेलिया का यह कमजोर प्रदर्शन उनके लिए बड़ी निराशा है और क्रिकेट प्रेमियों को चौंकाने वाला भी।

Leave a Reply