Sunday, May 24

This slideshow requires JavaScript.

अलीगढ़: ठेकेदार ने नहीं किया पेमेंट, नुमाइश की जलपरियां थाने पहुंचीं शिकायत लेकर

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नुमाइश में जलपरियों के रूप में काम करने वाली युवतियां ठेकेदार के भुगतान न करने पर परेशान हो गई हैं और थाने के चक्कर लगाने लगी हैं। आरोप है कि काम पूरा करने के बावजूद ठेकेदार ने उनका भुगतान नहीं किया, जबकि 9 फरवरी तक पूरा पेमेंट करने का एग्रीमेंट था।

This slideshow requires JavaScript.

ठेकेदार के खिलाफ युवतियों ने थाना बन्ना देवी में लिखित शिकायत दी। जलपरियों ने आरोप लगाया कि तीन दिन से वे थाने का चक्कर लगा रही हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर ठेकेदार पर गंभीर आरोप भी लगाए।

युवती अंजलि राय ने बताया, “हमें 9 फरवरी तक पूरा भुगतान मिलना था, लेकिन अब तक कुछ नहीं मिला। शो के दौरान पानी बदलने की सुविधा भी नहीं दी गई। हमारी तबीयत खराब हो गई और हमें फूड पॉइजिंग जैसी समस्या हुई। इसके बावजूद एक दिन की छुट्टी दी गई और हमारे स्थान पर दूसरे लोगों को बुलाकर शो शुरू कर दिया गया।”

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह भुगतान विवाद का मामला है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply