
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी हेल्पर (Anganwadi Helper) की बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती अभियान के तहत 24 जिलों में 16,998 से अधिक खाली पद भरे जाएंगे। यह अवसर विशेष रूप से गृहिणियों और 18 से 35 साल की महिलाओं के लिए है।
जिलेवार रिक्तियों का विवरण
| क्रम | जिला | खाली पद |
|---|---|---|
| 1 | ललितपुर | 262 |
| 2 | शामली | 242 |
| 3 | सीतापुर | 1408 |
| 4 | लखीमपुर खीरी | 1407 |
| 5 | प्रतापगढ़ | 1274 |
| 6 | देवरिया | 802 |
| 7 | गाजियाबाद | 411 |
| 8 | बस्ती | 899 |
| 9 | बिजनौर | 1016 |
| 10 | औरैया | 728 |
| 11 | एटा | 642 |
| 12 | बागपत | 553 |
| 13 | गौतमबुद्ध नगर | 240 |
| 14 | हापुड़ | 290 |
| 15 | महोबा | 285 |
| 16 | अंबेडकर नगर | 849 |
| 17 | अलीगढ़ | 907 |
| 18 | पीलीभीत | 453 |
| 19 | चंदौली | 528 |
| 20 | गोंडा | 725 |
| 21 | झांसी | 532 |
| 22 | गोरखपुर | 622 |
| 23 | भदोही | 369 |
| 24 | आजमगढ़ | 1554 |
| कुल | — | 16,998 |
योग्यता और शर्तें
- शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य।
- लिंग: केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं।
- विशेष वरीयता: गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाएं। यदि इन्हें नहीं पाया गया तो उसी क्षेत्र की अन्य महिलाएं चयनित की जाएंगी।
- आयु सीमा: 18 से 35 साल। आरक्षित वर्गों को संबंधित नियमों के अनुसार छूट।
कैसे करें आवेदन?
- UP ICDS की आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
- अपना जिला चुनकर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण कर आवश्यक विवरण भरें।
- फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करके फॉर्म सब्मिट करें।
- आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
नोट: रिक्त पदों की संख्या घट या बढ़ सकती है। अंतिम निर्णय चयन समिति का होगा।
इस भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को स्वरोजगार और करियर बनाने का सुनहरा अवसर दिया है।