
मुंबई। 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज़ होने जा रही हैं – रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ और यश स्टारर ‘टॉक्सिक’। लेकिन रिलीज से पहले ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री की रणनीति ने रणवीर की पैन इंडिया फिल्म के लिए चुनौती खड़ी कर दी है।
बताया जा रहा है कि ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में PVRINOX पिक्चर्स को अपना डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर बनाया है। यह देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन है, जिससे ‘धुरंधर 2’ के शोज़ पर असर पड़ेगा। यानि तेलुगू राज्यों में जो स्क्रीन PVRINOX के तहत उपलब्ध हैं, वहां ‘टॉक्सिक’ को प्राथमिकता दी जाएगी।
‘धुरंधर 2’ को तेलुगू राज्यों में नुकसान का खतरा
आंध्र और तेलंगाना के निज़ाम मास सर्किट में हिंदी फिल्मों की अच्छी कमाई होती है। पहला पार्ट सिर्फ हिंदी में रिलीज़ हुआ था और तीसरे हफ्ते तक इसने अकेले आंध्र और निज़ाम सर्किट से 50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की थी। अब पैन इंडिया रिलीज़ में ‘धुरंधर 2’ को वहां शोज़ की संख्या में कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर उसका फायदा घट सकता है।
बताया जा रहा है कि ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने एडवांस में 40 करोड़ रुपये की डील PVRINOX के साथ की है, जिससे यह फिल्म न सिर्फ तेलुगू राज्यों में बल्कि बाकी राज्यों में भी लाभ उठा सकती है।
‘धुरंधर’ की कमाई का आंकड़ा
पहले पार्ट ‘धुरंधर’ ने 5 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होते ही धमाकेदार कमाई की थी। 9 हफ्तों में इसका ग्रॉस कलेक्शन इस प्रकार रहा:
-
पहला हफ्ता: 207.25 करोड़
-
दूसरा हफ्ता: 253.25 करोड़
-
तीसरा हफ्ता: 172 करोड़
-
चौथा हफ्ता: 106.5 करोड़
-
पांचवा हफ्ता: 51.25 करोड़
-
छठा हफ्ता: 26.35 करोड़
-
सातवां हफ्ता: 13.9 करोड़
-
आठवां हफ्ता: 5.35 करोड़
-
नवां हफ्ता: 1.75 करोड़
कुल कलेक्शन: 837.6 करोड़ (भारत में)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 1303.75 करोड़
फिल्म के बजट लगभग 280 करोड़ रुपये थे और यह अकेली ऐसी भारतीय फिल्म बनी, जिसने 30 दिनों तक एक भाषा में डबल डिजिट में कमाई की। OTT पर आने के बावजूद फिल्म थिएटर में भी शानदार बिजनेस कर रही है।
बॉक्स ऑफिस की टक्कर
19 मार्च को रिलीज़ होने वाली इन दो पैन इंडिया फिल्मों के बीच सक्रिय मुकाबला देखने को मिलेगा। रणवीर सिंह की एक्शन पैन इंडिया फिल्म और यश की साउथ हिट फिल्म के बीच स्क्रीन और शोज़ की संख्या पर टकराव संभावित है।