Friday, June 5

This slideshow requires JavaScript.

साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस अंजू कृष्णा ड्रग्स केस में गिरफ्तार, पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर बिछाया जाल

वलसारवक्कम। साउथ फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री अंजू कृष्णा को एंटी-नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट (ANIU) साउथ ने गिरफ्तार किया है। उनके साथ निर्देशक विंसी निवेथा और कुल आठ अन्य लोग भी इस मामले में गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को बड़े ही फिल्मी अंदाज में पकड़ा और उनके पास से ड्रग्स बरामद किए।

This slideshow requires JavaScript.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वलसारवक्कम में गुरुवार को इस गिरफ्तारी की कार्रवाई हुई। टीम ने अंजू कृष्णा और अन्य आरोपियों के पास से कुल 6 ग्राम मेथम्फेटामाइन, 22 ग्राम गांजा, एक स्मोकिंग बोंग, एक स्टाम्प और नौ मोबाइल फोन जब्त किए।

कैसे हुआ गिरफ्तार करने का प्लान
पुलिस ने बताया कि मामले की शुरुआत 33 वर्षीय विग्नेश्वरन के गिरफ्तारी से हुई, जिसने खुलासा किया कि उसे ड्रग्स वेंकटेश कुमार से मिली थीं। इसके बाद पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर वेंकटेश से ड्रग्स लेने का जाल बिछाया। जैसे ही वेंकटेश और उसके साथी कार में आए, पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अंजू कृष्णा सहित सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पुलिस ने सभी आरोपियों को वलसारवाक्कम पुलिस के हवाले किया और अदालत में पेश किया। अदालत ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया, ताकि जांच पूरी होने तक वे हिरासत में रहें।

अंजू कृष्णा की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने तमिल फिल्म ‘वेल्लिमालई’ में काम किया है। इसके अलावा वह कई मलयालम फिल्मों में भी नजर आईं, जिनमें ‘आरो’ और ‘आकाशम कदन्न’ शामिल हैं।

इस गिरफ्तारी ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी है और पुलिस की जांच अभी जारी है।

Leave a Reply