Friday, February 6

बिहार में जमीन रजिस्ट्री हुई आसान: मोबाइल OTP की अनिवार्यता खत्म, अब सिर्फ नंबर भरकर बुकिंग

पटना (रवि सिन्हा): बिहार में जमीन रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया अब और सरल हो गई है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब दस्तावेज बुकिंग के लिए मोबाइल OTP की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। इस फैसले से रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है और लोगों का समय भी बचेगा।

This slideshow requires JavaScript.

नए नियम से होगी आसान बुकिंग
पहले जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए दोनों पक्षों – खरीदार और विक्रेता – के मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाता था। OTP के वेरीफिकेशन के बाद ही बुकिंग पूरी होती थी। लेकिन नेटवर्क या तकनीकी दिक्कतों के कारण कई बार OTP समय पर नहीं पहुंच पाता था या सिस्टम हैंग हो जाता था, जिससे बुकिंग अटक जाती थी और निबंधन कार्यालयों में लंबी कतारें लग जाती थीं।

अब नए नियम के तहत सिर्फ मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ही दस्तावेज की बुकिंग की जा सकेगी। राजस्व विभाग ने बताया कि यह कदम जमीन रजिस्ट्री में लोगों की बढ़ती शिकायतों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

सरकार का उद्देश्य समय और परेशानी बचाना
राज्य सरकार का कहना है कि यह बदलाव जमीन खरीद-बिक्री की प्रक्रिया को सरल बनाने और नागरिकों का समय बचाने के लिए किया गया है। इसके लागू होते ही उम्मीद है कि निबंधन कार्यालयों में लंबी कतारें कम होंगी और बुकिंग प्रक्रिया तेज़ होगी।

बिहार में अब जमीन रजिस्ट्री करना पहले से कहीं अधिक आसान और परेशानी मुक्त हो गया है।

Leave a Reply