
अमेरिका में पढ़ाई के बाद जॉब पाने का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों के लिए केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। हायरिंग के समय रिक्रूटर यह भी देखते हैं कि क्या छात्र ने अपने कोर्स से संबंधित सर्टिफिकेशन किए हैं।
स्टडी अब्रॉड और करियर एक्सपर्ट रॉब एडम्स के अनुसार, कुछ विशेष सर्टिफिकेशन छात्रों की प्रोफाइल को मजबूत बनाते हैं और जॉब मिलने की संभावना बढ़ाते हैं। आइए जानते हैं 5 प्रमुख कोर्स और उनके लिए जरूरी सर्टिफिकेशन:
1. टेक और डेटा साइंस
अमेरिका के टेक सेक्टर में सिर्फ सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स की ही नहीं, बल्कि डेटा प्रोफेशनल्स की भी बड़ी डिमांड है।
-
सुझाए गए सर्टिफिकेशन:
-
Google Data Analytics (Coursera)
-
IBM Data Science Professional Certificate
-
AWS Cloud Practitioner (Entry-Level)
-
2. बिजनेस और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट
कॉर्पोरेट रोल्स, मैनेजमेंट एनालिस्ट और कंसल्टिंग जॉब्स के लिए सर्टिफिकेशन अहम हैं।
-
सुझाए गए सर्टिफिकेशन:
-
Google Project Management Certificate
-
Certified ScrumMaster (CSM)
-
PMI CAPM (Entry-Level)
-
3. साइबर सिक्योरिटी और आईटी बेसिक
साइबर सिक्योरिटी में काम करने वालों की मांग लगातार बढ़ रही है।
-
सुझाए गए सर्टिफिकेशन:
-
CompTIA ITF+ या A+
-
Google Cybersecurity Certificate
-
4. मार्केटिंग और एनालिटिक्स
आज कंपनियों को केवल क्रिएटिव लोग नहीं चाहिए, बल्कि डेटा और एनालिटिक्स की समझ वाले प्रोफेशनल्स चाहिए।
-
सुझाए गए सर्टिफिकेशन:
-
Google Digital Marketing and E-commerce
-
Meta Social Media Marketing
-
HubSpot Marketing Certification
-
5. फाइनेंस
MBA या फाइनेंस कोर्स करने वाले छात्रों के लिए जॉब पाने से पहले प्रोफाइल मजबूत करना जरूरी है।
-
सुझाए गए सर्टिफिकेशन:
-
Google Finance Analytics (Coursera)
-
CFI Financial Modeling & Valuation Analyst (FMVA)
-
Bloomberg Market Concepts (BMC)
-
💡 एक्सपर्ट का टिप:
सर्टिफिकेशन सिर्फ रिज्यूमे भरने के लिए नहीं हैं, बल्कि ये वास्तविक स्किल और काम की समझ दिखाते हैं। OPT के जरिए जॉब पाने वाले स्टूडेंट्स के लिए ये अतिरिक्त योग्यता अहम रोल निभाती है।