
नई दिल्ली। सर्दियों में बाजार में हरी मेथी की तादाद बढ़ जाती है और कीमत भी कम हो जाती है। इस समय मेथी को खरीदकर सही तरीके से स्टोर किया जाए तो इसे महीनों तक ताजा और खुशबूदार रखा जा सकता है। कंटेंट क्रिएटर चेतना भल्ला, जिन्हें चटोरी चेतना के नाम से जाना जाता है, ने इसके आसान उपाय साझा किए हैं।
कसूरी मेथी और सामान्य मेथी में अंतर
कसूरी मेथी और सामान्य मेथी में मुख्य अंतर उनकी किस्म और ग्रोथ रेट में होता है। कसूरी मेथी धीरे बढ़ती है, पत्तियां छोटी और अधिक खुशबूदार होती हैं। इसके बीज छोटे और पतले होते हैं। वहीं, सामान्य मेथी के बीज बड़े और मोटे होते हैं। स्टोर करने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि आप किस प्रकार की मेथी सुखाकर रख रहे हैं।
स्टोर करने से पहले वॉश करें
मेथी खरीदने या तोड़ने के बाद इसे अच्छे से साफ करें। नल के पानी में धोकर किचन टॉवल पर हल्के हाथों से पोंछ लें।
सुखाने के आसान तरीके
-
एयर फ्रायर में: 110° पर 15 मिनट के लिए सेट करें। 7 मिनट बाद एयर फ्रायर खोलकर पत्तों को शेक करें और फिर बाकी समय पूरी तरह सुखाएं।
-
बिना एयर फ्रायर: मेथी को छांव में 4–5 दिन सुखाएं जब तक पत्तियां पूरी तरह सूखकर कड़क न हो जाएं।
साल भर के लिए स्टोरिंग
सुखी हुई मेथी को एयरटाइट कंटेनर में रखें और ढक्कन पूरी तरह बंद कर दें। फ्रिज में रखकर इसे कई महीनों तक ताजा रखा जा सकता है।
पालक और हरी पत्तेदार सब्जियों के लिए टिप्स
पालक और हरी मेथी को धोकर सुखाएं, फिर पेपर टॉवल में लपेटकर जिप लॉक बैग में डालें और फ्रिज में स्टोर करें। इससे पत्तेदार सब्जियां लंबे समय तक फ्रेश और हरी बनी रहेंगी।
चेतना भल्ला के इस स्टोरेज हैक से न केवल मेथी की खुशबू बरकरार रहती है, बल्कि घर पर सालभर ताजा सब्जियों का आनंद भी लिया जा सकता है।