
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी 4 फरवरी 2026 को यूजीसी नेट (UGC NET) दिसंबर 2025 के परिणाम घोषित कर सकती है। जिन कैंडिडेट्स ने दिसंबर में परीक्षा दी थी, वे अपने रोल नंबर और अन्य डिटेल्स के साथ तैयार रहें।
रिजल्ट यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा। साथ ही अलग-अलग विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर और JRF की कटऑफ भी जारी की जाएगी।
यूजीसी नेट रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें:
-
सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
-
News & Events सेक्शन में जाएं।
-
स्कोरकार्ड जारी होने के बाद लिंक UGC NET 2025 Scorecard Download पर क्लिक करें।
-
अपने रोल नंबर और पासवर्ड डालें।
-
कैप्चा कोड भरें और सब्मिट करें।
-
स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा, जिसमें आपका पर्सेंटाइल स्कोर भी शामिल होगा।
रिजल्ट की संभावित तिथि और नोटिस
यूजीसी ने पहले ही फरवरी में नोटिस जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि रिजल्ट 4 फरवरी 2026 को जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, यह टेंटेटिव डेट है।
परीक्षा की जानकारी
-
परीक्षा तिथियाँ: 31 दिसंबर 2025 से 07 जनवरी 2026 तक।
-
कैंडिडेट्स: लगभग 7.35 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
-
एटेंडेंस: 71-72 प्रतिशत रही।
-
परीक्षा तीन कैटेगिरी के लिए होती है और परिणाम में पर्सेंटाइल के आधार पर क्वालीफिकेशन तय होती है।
स्कोरकार्ड और कटऑफ
यूजीसी नेट स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक और कटऑफ पीडीएफ भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। यह कटऑफ अलग-अलग विषय और कैटेगिरी के हिसाब से जारी होगी।
सावधानी: एक से अधिक आवेदन या गलत विवरण होने पर रिजल्ट अमान्य माना जा सकता है। इसलिए फॉर्म और रोल नंबर की जानकारी सही रखें।