Sunday, May 24

This slideshow requires JavaScript.

11 दिन बाद थी शादी, दोस्त को कार्ड देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

लखनऊ: लखनऊ में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 11 दिन बाद शादी होने वाले गोपी कुमार की मौत हो गई। गोपी अपने ममेरे भाई गोविंद कुमार के साथ शादी का कार्ड देने लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक आनंदी वॉटर पार्क, नेवाज पुरवा के पास खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में गोपी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

This slideshow requires JavaScript.

जानकारी के अनुसार, गुडंबा के श्रीकृष्ण पुरवा निवासी मनोज कुमार के बड़े बेटे गोपी की 9 फरवरी को तिलक और 11 फरवरी को बारात महमूदाबाद जानी थी। रविवार को वह बाराबंकी के मित्तई निवासी ममेरे भाई गोविंद के साथ जुग्गौर में शादी का कार्ड देने गया था।

परिवार के अनुसार गोपी और गोविंद ममेरे भाई थे, लेकिन सगे भाइयों जैसा प्यार था। गोपी की शादी की तैयारियों में दोनों भाई पिछले 15 दिनों से जुटे हुए थे। हादसे की खबर मिलते ही पूरे घर में मातम छा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद गोपी का शव कफन में लिपटा घर पहुंचा, जहां हर कोई गमजदा नजर आया।

बीबीडी पुलिस के इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश जारी है। हादसे की पूरी जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और परिवार से अंतिम संस्कार के बाद संपर्क किया जाएगा।

Leave a Reply