Wednesday, February 11

पाकिस्तान के मैच बॉयकॉट के बावजूद भारत जाएगा श्रीलंका, ICC प्रोटोकॉल के अनुसार टीम इंडिया करेगी तैयारियाँ

नई दिल्ली / कोलंबो: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान की सरकार लगातार विवादों में रही है। पाकिस्तान ने ऐलान किया कि वे टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले महामुकाबले का बहिष्कार करेंगे। इस फैसले के बाद यह सवाल उठ रहा था कि क्या भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका जाएगी या नहीं।

This slideshow requires JavaScript.

भारत टीम का फैसला:
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम आईसीसी के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए निर्धारित शेड्यूल के अनुसार श्रीलंका यात्रा करेगी। टीम वहां जाकर अभ्यास करेगी, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी और निर्धारित समय पर स्टेडियम पहुंचकर मैच रेफरी के निर्णय का इंतजार करेगी। सूत्रों के अनुसार, टीम इंडिया आईसीसी के नियमों का पालन करती हुए पूरी तैयारी के साथ मैदान में खड़ी रहेगी।

आईसीसी की संभावित कार्रवाई:
अगर पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच के लिए कोलंबो नहीं आती है, तो आईसीसी द्वारा भारत को वॉकओवर देने की संभावना है। इस स्थिति में भारत को 2 अंक मिलेंगे और टीम का सेमीफाइनल में रास्ता स्पष्ट होगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्क्वाड:

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह

पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, साइम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक

इस मामले में आईसीसी का फाइनल फैसला जल्द सामने आने वाला है, जो टूर्नामेंट की दिशा तय करेगा।

Leave a Reply