Monday, February 2

रातभर चार्ज करना है फोन के लिए ‘जहर’, जानें कैसे सेट करें 80% की लिमिट

नई दिल्ली: क्या आप अपने स्मार्टफोन को रातभर चार्ज करते हैं? यह आदत आपकी फोन की बैटरी के लिए हानिकारक हो सकती है। स्मार्टफोन को 100% चार्ज रखना लिथियम-आयन बैटरी पर दबाव डालता है, जिससे उसकी लाइफ धीरे-धीरे घटती है।

This slideshow requires JavaScript.

100% चार्जिंग क्यों खतरनाक है?
ज्यादातर लोग सोने से पहले या दिन में फोन को लगातार चार्ज करते हैं। जबकि नए स्मार्टफोन ओवरचार्जिंग से बचाने के लिए सुरक्षा फीचर्स से लैस होते हैं, लगातार 100% चार्जिंग से फोन अधिक गर्म होता है। इसका असर बैटरी की क्षमता पर पड़ता है और फोन जल्दी खराब होने लगता है।

फोन को कितने प्रतिशत तक चार्ज करना चाहिए?
टेक एक्सपर्ट की सलाह है कि फोन को 80% तक चार्ज करें। नए iPhone और Android मॉडल में चार्जिंग लिमिट सेट करने का ऑप्शन होता है। इससे बैटरी की लाइफ बढ़ती है और फोन लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करता है। कई एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि बैटरी का चार्ज 20% से 80% के बीच रखना सबसे अच्छा है।

iPhone में चार्ज लिमिट कैसे सेट करें?

  1. सेटिंग्स में जाएं और Battery विकल्प चुनें।

  2. Optimized Battery Charging और Charge Limit फीचर को ऑन करें।

  3. यहाँ 80% से 100% तक चार्ज लिमिट सेट की जा सकती है। “Optimized Battery Charging” सक्षम होने पर iPhone स्वयं 80% से अधिक चार्जिंग को रोक देगा।

Android फोन में चार्ज लिमिट कैसे सेट करें?

  1. सेटिंग्स में जाएं और Battery या Battery and Device Care चुनें।

  2. Battery health, Charging optimization या Protect battery विकल्प देखें।

  3. चार्जिंग ऑप्टिमाइजेशन को इनेबल करें और अधिकतम चार्ज प्रतिशत सेट करें।

इस आसान उपाय से आप अपनी स्मार्टफोन बैटरी की लाइफ लंबी कर सकते हैं और फोन के प्रदर्शन को बेहतर बना सकते हैं।

Leave a Reply