Saturday, May 23

This slideshow requires JavaScript.

हरियाणा: 69 वर्षीय बुजुर्ग ने बस का किराया बचाने के लिए पहनी पुलिस की वर्दी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

This slideshow requires JavaScript.

 

सोनीपत: हरियाणा पुलिस ने सोनीपत जिले में एक ऐसे बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है, जिसने बस का किराया बचाने के लिए नकली पुलिसकर्मी बनकर हद पार कर दी। आरोपी की उम्र 69 वर्ष बताई जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम राजेंद्र है और वह झज्जर जिले का निवासी है। वह अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था और बस में यात्रा करने के दौरान किराया बचाने के उद्देश्य से पुलिस की वर्दी पहनकर सोनीपत पहुंचा।

 

सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दो दिन पहले ही राजेंद्र ने यह वर्दी खरीदी थी। बस में किराया न देने के लिए उसने वर्दी पहनकर रौब दिखाया। एक गुप्त सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच और सदर थाना पुलिस ने उसे मौके से हिरासत में ले लिया।

 

पुलिस पूछताछ में राजेंद्र ने दावा किया कि वह 2002 में कैथल में भ्रष्टाचार के एक मामले में सस्पेंड हुआ था और जेल की सजा भी काट चुका है। साथ ही उसने कहा कि वह 1992 में भर्ती हुआ था। हालांकि, जांच में यह सभी बातें झूठ निकलीं।

 

अभी पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि राजेंद्र ने वर्दी पहनने के अलावा कोई अन्य उद्देश्य भी रखा था या नहीं। मामले की जांच जारी है।

 

 

Leave a Reply