Wednesday, March 4

मिट्टी वाली सरसों के बाद ‘सीमेंट वाला जीरा’, ग्वालियर में ब्रांडेड पैकेट में मिलावटी मसाला पकड़ा

ग्वालियर (NBT): मध्य प्रदेश में मिलावटखोर अब सीधे आपके रसोईघर तक पहुंच गए हैं। सागर में मिट्टी वाली सरसों के मामले के बाद अब ग्वालियर में जीरे में मिलावट पकड़ी गई। पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कोल्ड स्टोरेज से 46 बोरियां नकली जीरे की बरामद की गईं। यह मिलावटी जीरा ब्रांडेड पैकेट्स में पैक करके बाजार में सप्लाई किया जा रहा था।

This slideshow requires JavaScript.

कैसे बन रहा था नकली जीरा:
शुरुआती जांच में पता चला कि सौंफ पर सीमेंट और केमिकल की परत चढ़ाकर जीरे जैसा दिखाया जा रहा था, ताकि असली और नकली में अंतर करना मुश्किल हो। यह नकली माल नामी कंपनियों के पैकेट्स जैसी पैकिंग में बेचने के लिए तैयार किया जा रहा था।

पुलिस को मिली थी सूचना:
जिस कंपनी के पैकेट में नकली जीरा बेचा जा रहा था, उसके असली मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज पर छापा मारा, जहाँ बड़ी मात्रा में संदिग्ध बोरियां और पैकिंग का सामान मिला।

पैक्सिंग का भंडार मिला:
पुलिस ने मौके से सीलिंग मशीन, खाली ब्रांडेड पैकेट्स और पैकिंग से जुड़ा सामान भी जब्त किया। जांच में पता चला कि सस्ते बीजों पर सीमेंट और केमिकल लगाकर उन्हें जीरे जैसी बनावट और रंग दिया जा रहा था।

जाँच और कानूनी कार्रवाई:
बरामद 46 बोरियों को सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी मामले की गहन जांच में जुटी है। कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा:
विशेषज्ञों का कहना है कि सीमेंट और केमिकल की मिलावट से बीमारियां, एलर्जी और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। पुलिस ने खाद्य सुरक्षा कानूनों और कॉपीराइट एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है, क्योंकि ब्रांडेड कंपनियों की पैकेजिंग की नकल कर नकली माल बेचा जा रहा था।

 

Leave a Reply