Saturday, January 31

1 फरवरी से बदल रहे नियम: सिगरेट से FASTag तक, जानें 5 चीजें जो महंगी होंगी और नियम बदलेंगे

 

This slideshow requires JavaScript.

नई दिल्ली: 1 फरवरी 2026 से आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी में कई बदलाव लागू होंगे। इसमें एलपीजी, CNG, फास्टैग, सिगरेट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम शामिल हैं। ये बदलाव आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं।

 

  1. LPG सिलेंडर की नई कीमतें

तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस (LPG) की कीमतों की समीक्षा करती हैं। 1 फरवरी से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी या कटौती हो सकती है। पिछले महीने इसकी कीमत में 14.50 रुपये की कमी की गई थी।

 

  1. CNG, PNG और एविएशन फ्यूल

1 फरवरी से CNG, PNG और एविएशन फ्यूल की कीमतों में भी बदलाव संभव है। अगर CNG और PNG की कीमतें बढ़ती हैं तो घर और यात्रा का खर्च बढ़ सकता है। एविएशन फ्यूल की कीमतों में बदलाव से हवाई किराए पर भी असर पड़ सकता है।

 

  1. FASTag नियमों में बदलाव

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने FASTag के लिए KYC वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी तरह खत्म कर दी है। 1 फरवरी से FASTag एक्टिवेट कराने के बाद अब आपको कोई अतिरिक्त KYC कराने की जरूरत नहीं होगी। यह जिम्मेदारी अब फास्टैग जारी करने वाले बैंकों की होगी।

 

  1. सिगरेट, पान मसाला और तंबाकू महंगे होंगे

सरकार 1 फरवरी से पान-मसाला, सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर उत्पाद शुल्क और उपकर (Cess) बढ़ा रही है। इससे इन प्रोडक्ट की कीमतों में बढ़ोतरी होगी और आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

 

  1. क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव

एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक भी 1 फरवरी से अपने क्रेडिट कार्ड नियम बदल रहे हैं। एचडीएफसी इनफिनिया मेटल कार्ड यूजर्स अब रिवॉर्ड पॉइंट्स महीने में अधिकतम पांच बार रिडीम कर पाएंगे। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक कुछ क्रेडिट कार्ड पर मुफ्त मूवी टिकट की सुविधा बंद कर रहा है।

 

इन बदलावों के साथ ही 1 फरवरी से केंद्र सरकार का बजट 2026 पेश होने वाला है, जो सीधे तौर पर आम आदमी की जेब पर असर डाल सकता है।

 

Leave a Reply